भिण्ड, 20 नवम्बर। कांग्रेस के वरिष्ट नेता पूर्व मंत्री चौ. राकेश सिंह के छोटेभाई पूर्व विधायक चौ. मुकेश सिंह ब्रेन हेमरेज की गंभीर बीमारी को ठीक करने की प्रार्थना को लेकर शहर के वनखण्डेशवर महादेव मन्दिर पर कांग्रेस नेता गोपाल मिश्रा द्वारा भगवान शिव का अभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना की गई व उनके शीघ्र स्वस्थ की कामना की। इस दौरान राजीव सिंह, सुनील शर्मा, अभिषेक शर्मा, संजीव मिश्रा, सतेद्र सिंह, लोकेद्र पाल, तेजस्व मिश्रा एवं अन्य नेता मौजूद रहे।
उर्वरक विक्रय केन्द्रों पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक वितरण कराएं खाद : कलेक्टर
भिण्ड। कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने आदेशित किया है कि जिले के कृषकों द्वारा उर्वरकों की मांग को दृष्टिगत रखते हुए शासकीय नगद उर्वरक विक्रय केन्द्रों पर उर्वरकों का वितरण सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कराया जाना सुनिश्चित करें। अवकाश दिवसों को छोड़कर शेष दिवसों में टोकन के आधार पर उर्वरक वितरण किया जाएगा।


