- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– मेहगांव की जनता 15 साल से भुगत रही नतीजा भिण्ड, 20 नवम्बर। पचेरा रोड पर पिछले 15 वर्षों से चल रहे अवैध निर्माण, अतिक्रमण, सीमांकन की अनदेखी और नगर परिषद महेगांव की लापरवाही अब जनता के धैर्य की परीक्षा ले रही है। जहां 60 फुट की रोड बननी चाहिए थी, वहीं नगर पालिका ने रहस्यमयी तरीके से केवल 20 फुट की रोड बचने वाली स्थिति बना दी है और यह सब पार्षदों, अधिकारियों और नगर परिषद सीएमओ की मिलीभगत से धड़ल्ले से चल रहा है। पचेरा रोड पर दोनों तरफ अवैध कब्जे 10-15 फुट तक सड़क पर चढ़े हुए…
– मामला- डबल लॉक गोदाम से डीएपी की 23 हजार बोरियां गायब होने का भिण्ड, 20 नवम्बर। लहार में डबल लॉक खाद गोदाम से 23 हजार से अधिक डीएपी खाद की बोरियां गायब मिलने के बाद भोपाल से आई तीन सदस्यीय जांच टीम दो दिन तक रिकार्ड खंगालकर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त कर चुकी है। रिपोर्ट तैयार की जा रही है और अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है। कलेक्टर किरोड़ी लाल मीना द्वारा मुख्यालय को भेजे गए प्रतिवेदन के बाद नर्मदापुरम के प्रबंधक देवेन्द्र यादव, छिंदवाड़ा के उपप्रबंधक (वित्त) सुनील हेड़ाऊ और भोपाल मुख्यालय के उप प्रबंधक…
– पिपरौली से फेरा करने सायना जा रहा था युवक भिण्ड, 20 नवम्बर। मेहगांव थाना क्षेत्र के कोंहार मोड़ पर एक बाइक सवार को रोककर उस पर सवार युवक को गोली मार दी। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे तुरंत ग्वालियर रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक दोपहर दो बजे पिपरौली गांव निवासी नरेन्द्र सिंह उर्फ नंदू गौर उम्र 45 साल सायना गांव में अपने समधी के यहां फेरे में शामिल होने जा रहे थे। बाइक जैसे ही कोंहार मोड़ के पास पहुंची, तभी गांव के ही चार लोगों ने उन्हें घेर लिया।…
भिण्ड, 20 नवम्बर। जिले के पावई थाना क्षेत्र में टीकरी ईंट भट्टा के पास बुधवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़न्त में 28 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक निमंत्रण खाकर अपने गांव लौट रहा था। पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार देवेन्द्र सिंह बघेल उम्र 28 वर्ष निवासी हरिवंश की खोड़ ग्राम पावई बिरगवां से निमंत्रण खाकर अपने गांव की ओर लौट रहा था। जैसे ही वह टीकरी ईंट भट्टा के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी जोरदार…
भिण्ड, 20 नवम्बर। अनुविभागीय अधिकारी एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा 10-भिण्ड ने शा. माध्यमिक विद्यालय चूरे का पुरा के प्राथमिका शिक्षक सुरेन्द्र सिंह परिहार एवं शा. माध्यमिक विद्यालय द्वार के प्राथमिक शिक्षक रुद्रप्रताप सिंह सेंगर को नोटिस जारी किया है। एसडीएम भिण्ड ने नोटिस जारी कर कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत कार्य नियत समय अवधि में किए जाने के निर्देश दिए गए थे। कार्यालयीन आदेश 17 नवंबर द्वारा आपको भाग संख्या 294 पर नियुक्ति बीएलओ नरेन्द्र सिंह राजावत पटवारी के सहायक के रूप में लगाई गई थी किन्तु आपके द्वारा विशेष पुनरीक्षण कार्य…
भिण्ड, 20 नवम्बर। मप्र शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भिण्ड द्वारा युवा संगम (रोजगार, अप्रेंटिस तथा स्वरोजगार) मेले का आयोजन 26 नवंबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक स्थान शा. आईटीआई लहार रोड केन्द्रीय विद्यालय के पास भिण्ड में किया जा रहा है। जिसमें पुखराज हेल्थकेयर ग्वालियर एवं शिवशक्ति बायोटेक गुजरात, एलआईसी भिण्ड, एसआईएस सिक्यूरिटी नीमच, जमुना ऑटो पार्ट्स मालनपुर, नोकरी फाई डॉट कॉम भिण्ड, सावरिया वायो फर्टिलाइजर्स एण्ड कैमिकलस, क्विक आईटी सॉल्यूशन इन कंसल्टेसी ग्वालियर, गोतम सोलर प्रालि भिवाडी हरियाणा, एक्सिक बैंक गुड़गांव, चेकमेट सिक्यूरिटी,…
– सप्त शक्ति संगम-मातृ गोष्ठी आयोजित उपरांय/दतिया, 20 नवम्बर। ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला दतिया द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालय उपरांय में मातृशक्ति संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला महिला समन्वयक एवं सप्त शक्ति संगम सह संयोजिका मानसी मूड़ोतिया ने कहा कि परिवार के प्रबंधन और बच्चों के विकास में मां की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सप्त शक्ति संगम मातृशक्ति संगोष्ठी के कार्यक्रम पूरे देश के साथ मध्य भारत प्रांत के सभी जिलों में आयोजित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य है महिलाओं में वर्तमान परिस्थितियों से अवगत कराना, उनमें जागरूकता पैदा करना। माता…
ग्वालियर, 20 नवम्बर। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ग्वालियर ज्योत्सना ग्रेबियल की अदालत ने आरोपी रमेश सिंह तोमर उम्र 59 वर्ष निवासी डीडी नगर वैष्णोधाम फेस 3 जिला ग्वालियर को धारा 338 में 6 माह के सश्रम कारावास और एक हजार रुपए अर्थदण्ड तथा धारा 304ए में एक वर्ष सश्रम कारावास और पांच हजार रुपए अर्थदण्ड तथा अर्थदण्ड के व्यतिक्रम की दशा में 20 दिवस का साधारण कारावास से दण्डित किया है। अभियोजन की ओर से पैरवी कर रहीं एडीपीओ नेहा मिश्रा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी धीरपाल सिंह ने थाने में उपस्थित होकर शिकायत की कि…
– पुलिस को देख किया फायर, हाथ में गोली लगी भिण्ड, 19 नवम्बर। जिले की चार थानों की पुलिस ने मंगलवार देर रात शॉर्ट एनकाउंटर में 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार सुबह मौ थाना क्षेत्र के जमदारा गांव के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने हाथ में गोली लगी, जिसके बाद उसे मोर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। आरोपी लूट की दो वारदातों में पिछले कई दिनों से फरार था और पुलिस उसके पीछे लगातार नजर रखे हुए थी। जानकारी के अनुसार मढ़यापुरा…
– यूनिटी मार्च को हरी झण्डी दिखाएंगी सांसद भिण्ड, 19 नवम्बर। भिण्ड-दतिया सांसद संध्या राय लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर 24 नवंबर को यूनिटी मार्च पदयात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगी। यह जानकारी उन्होंने एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। इस अवसर पर विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, पूर्व जिलाध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया, संजीव कांकर, राजेन्द्र शर्मा राजे, जिला उपाध्यक्ष अनिल कटारे, उपेन्द्र शर्मा, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू, मंडल महामंत्री राजीव उपाध्याय भी मौजूद रहे। सांसद संध्या राय ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत को सैकड़ों रियासतों से जोड़कर एक भारत,…

