भिण्ड, 20 नवम्बर। कलेक्टर भिण्ड एवं अभिहित अधिकारी के निर्देशन में गुरुवार को ग्राम गणेशपुरा तहसील लहार स्थित वनखण्डेश्वर डेयरी उद्योग का निरीक्षण किया गया। जहां एक लॉडिंग वाहन में तथा डेयरी में 1600 लीटर दूध के साथ ड्राईड ग्लूकोज सीरप के दो भरे तथा एक आधा कट्टा लगभग 60 किला पाया गया। डेयरी मालिक यादवेन्द्र सिंह राजावत पुत्र राजामुन्ना सिंह से विधिवत दूध एवं ड्राईड ग्लूकोज सीरप के नमूनें लेकर शेष बचे अपद्रव्य ड्राईड ग्लूकोज सीरप को विधिवत जब्त किया गया। डेयरी का वैध खाद्य लाइसेंस नहीं पाया गया। मौके पर डेयरी मालिक यादवेन्द्र सिंह राजावत ने बताया कि वह विभिन्न दूध विक्रेताओं से दूध का क्रय कर राजीव गुप्ता के चिलिंग सेंटर पर विक्रय करता है। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी रीना बंसल एवं किरण सेंगर ने की।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


