-प्रदेश उपाध्यक्ष बरुआ एवं संभागीय संगठन प्रभारी डॉ. यादव के प्रथम नगर आगमन पर भाजपा करेगी स्वागत
भिण्ड, 20 नवम्बर। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची गहन परीक्षण एसआईआर को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने अभियान में भाजपा समर्थित विचारधारा वाले व्यक्ति एवं 18 के युवाओं एवं सर्व समाज के वोट बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है। अभियान में भारतीय जनता पार्टी की विशेष तैयारी को लेकर जिला स्तरीय बैठक वीरांगना अवंती बाई मांगलिक भवन आर्य नगर में 21 नवम्बर को दोपहर 2:30 बजे आयोजित की जाएगी। जिसमें पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य चंबल संभाग के संगठन प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव समीक्षा बैठक को संबोधित करेंगे।
भाजपा मीडिया सेंटर से जारी प्रेस विज्ञप्ति मेंजिला महामंत्री मनोज अनंत ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया करेंगे। बैठक में सांसद, 2023 के विधायक प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी कार्य समिति के सदस्य, जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगर पालिका, नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, भाजपा मण्डल अध्यक्ष एवं महामंत्री मोर्चा के जिलाध्यक्ष महामंत्री, बीएल-1 मण्डल संयोजक एसआईआर, प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक, जिला प्रकोष्ठ संयोजक बैठक में अपेक्षित श्रेणी है। जिला महामंत्री अनंत ने सभी अपेक्षित पदाधिकारी से आग्रह किया है कि निर्धारित समय से बैठक में उपस्थित रहकर संभागीय संगठन प्रभारी के मार्गदर्शन में शामिल होकर उनके प्रथम नगर आगमन पर स्वागत करें। संभागीय प्रभारी अपने निर्धारित प्रवास कार्यक्रम के तहत मुरैना सीधे भिण्ड के लिए रवाना होंगे शाम 4:30 बजे टीकमगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।


