भिण्ड, 27 नवम्बर। जिले के दंदरौआ धाम में 25 दिसंबर को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन होगा। इसकी तैयारियों को लेकर बुधवार को दंदरौआ धाम में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निव्या बंधन सर्वजातीय शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप राणा एवं समिति के सदस्यों मौजूद रहे।
इस अवसर पर धाम के महंत 1008 महामंडलेश्वर रामदास महाराज ने कहा कि सामूहिक विवाह का बढ़ता प्रचलन समाज के भले के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इससे समय की बर्बादी, दान-दहेज और फिजूल खर्ची जैसी कुरीतियों से भी समाज को मुक्ति मिल सकती है। रामदास महाराज के सानिध्य में निव्या बंधन सर्वजातीय शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 25 दिसंबर को किया जाएगा। जिसमें समाज के गरीब परिवारों के बेटे-बेटियों के विवाह संपन्न कराए जाएंगे। इसके लिए वर एवं वधु पक्ष की पंजीयन प्रक्रिया जारी है। इस मौके पर रामबरन पुजारी, प्रदीप राणा, डॉ. ओम पचौरी, सोनू शर्मा, नरसी दद्दा सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


