- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– गोदाम प्रभारी पर गबन का प्रकरण दर्ज भिण्ड, 28 नवम्बर। जिले में खाद संकट के बीच लहार क्षेत्र के डबल डैक खाद गोदाम में बड़ा घोटाला सामने आया है। सहकारी विपणन संघ की शिकायत पर जांच में पाया गया कि गोदाम से 8 लाख 34 हजार रुपए से अधिक मूल्य की खाद बिना किसी अनुमोदन और बिना वितरण रिकार्ड के गायब है। लहार थाना पुलिस ने गोदाम प्रभारी दीपक शर्मा के खिलाफ गबन का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि जिले में पिछले दिनों किसान डीएपी और यूरिया की एक बोरी के लिए घण्टों…
भिण्ड, 28 नवम्बर। काशीधर्म पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ महाराज गुरुवार शाम को दो दिवसीय प्रवास पर जिले के परा गांव में स्थित अमन आश्रम पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके शिष्यों ने पहुंचकर शंकराचार्य का स्वागत पूजन वंदन अभिनंदन किया। शुक्रवार को पूजन के उपरांत शंकराचार्य महाराज ने शिष्यों को संबोधित करते हुए कहा कि इस सृष्टि में परमपिता परमेश्वर ही एकमात्र सत्य है और हम सभी के अंदर वह विद्यमान है। अल्प समय के लिए यह शरीर मिलता है ऐसे में लोगों को एक दूसरे से लड़ाई झगड़ा ना करते हुए प्रेम पूर्वक ईश्वर आराधना करनी…
भिण्ड, 28 नवम्बर। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं शहर की जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला समन्वय समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर संविधान के महत्व की जानकारी दी। बैठक को मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाण्डेर विधायक फूलसिंह बरैया, गोहद विधायक केशव देसाई, जिला प्रभारी व पूर्व विधायक बैजनाथ कुशवाहा, प्रदेश सचिव प्रमोद चौधरी एवं अनिरुद्ध प्रताप सिंह, प्रदेश सह-सचिव मनोज दैपुरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल, राहुल सिंह भदौरिया सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। बैठक में…
– कांग्रेस ने कलेक्टर सेसभी नगरीय निकायों की 7 दिवस में जांच कर कार्रवाई करने की मांग की – 7 दिवस बाद ग्रामीण जिला कांग्रेस धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपेंगी भिण्ड, 28 नवम्बर। नगर पालिका भिण्ड में संबल और कर्मकार मण्डल योजना में 3 करोड़ रुपए के उजागर हुए घोटाले पर ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में इनके नेताओं के संरक्षण में जिले की लगभग सभी नगर पालिकाओं और नगर परिषदों में बड़े पैमाने पर भृष्टाचार हुए हैं…
– कांग्रेस ने ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर की संगोष्ठी आयोजित भिण्ड, 28 नवम्बर। महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यालय पर उनके छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि महात्मा ज्योतिराव गोविंदराव फुले का जन्म 11 अप्रैल 1827 और मृत्यु 28 नवंबर 1890 को हुई। वह एक भारतीय समाज सुधारक, समाज प्रबोधक, विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक तथा क्रांतिकारी कार्यकर्ता थे। इन्हें महात्मा फुले एवं जोतिबाराव फुले के नाम से भी जाना जाता है। सितंबर 1873 में इन्होंने महाराष्ट्र में…
भिण्ड, 28 नवम्बर। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत स्थानीय सेंट माइकल विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिला बाल विकास विभाग से बाल संरक्षण अधिकारी अजय सक्सेना, आउटरीच कार्यकर्ता दीपेन्द्र शर्मा, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता राहुल राजपूत, विद्यालय के प्राचार्य स्टेनी डिसिल्वा, मुकेश तोमर अन्य समस्त स्टाफ एवं विद्यालय के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। बाल संरक्षण अधिकारी अजय सक्सेना ने बताया कि बाल विवाह मुक्त भारत भारत सरकार द्वारा 27 नवंबर 2024 से प्रारंभ किया था जिसे आज एक वर्ष हो गया है, भारत सरकार का प्रमुख उद्देश्य 2029 तक संपूर्ण देश को बाल…
भिण्ड, 28 नवम्बर। सहचार्य से ओत-प्रोत सहयोग द्वारा राष्ट्रसेवा का संस्कार ही भारतीय संस्कृति है, जो कि विश्व में अद्वितीय है। हमारे संस्कार ही हमारी संस्कृति को परिलक्षित करते हैं। हमें सदैव अपने संस्कार याद रखकर ही आचरण करना चाहिए। यह बात हाउसिंग कॉलोनी स्थित निजी कोचिंग पर हम फाउण्डेशन भारत द्वारा आयोजित हमारी संस्कृति हमारे संस्कार विषय पर संगोष्ठी एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता के अवसर पर फाउण्डेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर इकबाल अली ने कही। इस अवसर पर सौरव भदौरिया, राघवेन्द्र यादव, सौरभ यादव, अनुज बंसल, सार्थक, गोपाल शर्मा आदि उपस्थित थे। हम फाउण्डेशन के प्रांतीय वेतन महामंत्री शैलेश…
भिण्ड, 28 नवम्बर। सेवार्थ जन कल्याण समिति द्वारा अंडर-16 फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा संस्करण गोहद चौराहे पर स्थित शा. महर्षि अरविन्द महाविद्यालय में 29 एवं 30 नवंबर को संपन्न होगा। यह जानकारी आयोजकों ने महाविद्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। आयोजकों ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 2047 तक विकसित भारतीय की संकल्पना को खेल के माध्यम से सशक्त, समृद्ध तथा समग्र समावेशन द्वारा भारत शक्ति का संवर्धन है। गोहद के कुछ स्कूल तथा सेवार्थ जन कल्याण समिति द्वारा संचालित केन्द्रों में से तीन टीम इस टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं। कुल 10 टीम टूर्नामेंट…
– राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री से की कार्रवाई की मांग भिण्ड, 28 नवम्बर। मातृभूमि सेवा मिशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विनोद तिवारी ने राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी से आग्रह किया कि संतोष कुमार वर्मा आईएएस जैसे जिम्मेदार पद पर रहते हुए किसी भी समाज, धर्म और हमारी बेटियों का समाने ‘नहीं रख सकता और बेटियों के लिए दान वैसी अपमानजनक भाषा का उपयोग करता है क्या आपस में भाईचारा खत्म कर देश प्रदेश को गलत संदेश देता है संदेश देता है जिससे हिन्दू समाज आपस मे ही लड़कर नष्ट हो जाए और देश प्रदेश के टुकडे-टुकड़े हो जाएं ऐसे घोर…
भिण्ड, 28 नवम्बर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के संरक्षक ओमप्रकाश पुरोहित ने बताया कि संतोष वर्मा (आईएएस अध्यक्ष अजाक्स) ने विगत दिनों एक कार्यक्रम में मंच से ब्राह्मण बेटियों को निशाना बनाते हुए एक अशोभनीय बयान दिया था। जिससे समूचे ब्राह्मण व सनातन समाज मे गहरा आक्रोश है। सरकार ने अभी तक संतोष वर्मा के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है, जिसके विरोध में 29 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे परशुराम मन्दिर में एकत्रित होकर राष्ट्रपति के नाम जिलाधीश को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा एवं भिण्ड जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा ब्राह्मण समाज के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की जा…

