भिण्ड, 27 नवम्बर। सामाजिक समरसता को बिगाड़ने एवं सामाजिक ताने बाने को क्षतिग्रस्त कर समाज में आग लगाने का जो प्रयास आईएएस संतोष वर्मा ने किया है, यह बेहद निंदनीय है। संतोष वर्मा द्वारा भरे मंच से खुलेआम ब्राह्मण समाज को लेकर अत्यंत घृणास्पद एवं घोर आपत्तिजनक बयान दिया है, जोकि सिविल सेवा आचरण अधिनियम का घोर उल्लंघन है। जिसकी वजह से संतोष वर्मा पर तुरंत एनएसए की कार्रवाई होनी चाहिए।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. रमेश दुबे ने वक्तव्य देते हुए कहा कि एक व्यक्ति जो कि आपराधिक एवं दुष्कर्म से प्रेरित प्रवृत्ति का होते हुए आईएएस की कुर्सी पर बैठा है जो कई आरोपों के तहत जेल भी जा चुका है, ऐसे व्यक्ति को किसी भी प्रशासनिक पद पर बैठने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज की बेटियों के बारे में इतने नीचता भरे कथन से सारी मानवता शर्मसार हुई है, केन्द्र व राज्य सरकार को ऐसे अधिकारी को तुरंत बर्खास्त करके जेल में भेजना चाहिए, क्योंकि व्यक्ति अगर इस सोच का होगा तो वह जातिवादी व्यवस्था का अनुयाई होगा, वह कभी भी जनता के साथ न्याय नहीं कर सकेगा और ना ही संविधान का पालन कर सकेगा।
डॉ. दुबे ने आक्रोश व्यक्त करते हुए सरकार से मांग की है कि संतोष वर्मा पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, जिससे मानवता में एवं समाज में पनपे इस आक्रोश को शांत किया जाए। उन्होंने कहा कि आज जब देश ओर प्रदेश की सरकार महिला सशक्तिकरण का कार्य करके महिलाओं को आगे लाने का कार्य कर रही है और दूसरी ओर इस मानसिकता के लोग देश में विद्रोह फैलाने का कार्य कर रहे हैं।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


