भिण्ड, 27 नवम्बर। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ही-मैन के नाम से मशहूर भाजपा के पूर्व सांसद धर्मेन्द्र का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश बाबूजी के निवास पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश बाबूजी ने कहा कि फिल्म अभिनेता एवं पूर्व सांसद धर्मेद्र के निधन से बालीवुड को अपूर्णनीय क्षति हुई है। शोले समेत तमाम फिल्मों के शानदार अभिनय के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।अभिनेता धर्मेन्द्र का फिल्म जगत से लेकर सांसद तक सफर अविस्मरणीय रहा। भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि वरिष्ठ अभिनेता और पूर्व सांसद धर्मेन्द्र का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक अपूरणीय क्षति है, वे सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक थे, उन्होंने अपने दशकों लंबे शानदार करियर में कई यादगार प्रस्तुतियां दीं। भारतीय सिनेमा की एक प्रतिष्ठित हस्ती के रूप में, वे अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जो कलाकारों की युवा पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष प्रदीप टीपू भदौरिया, उपाध्यक्ष प्रशांत सोनी, मंत्री सूरज बरुआ, कोषाध्यक्ष शिवेन्द्र बंटी शुक्ला, संदीप पाराशर, सोशल मीडिया प्रभारी विष्णु शर्मा, कन्हैया शुक्ला, सुरेन्द्र गर्ग आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


