-13 दिसम्बर को आयोजित होगी लोक अदालत
भिण्ड, 27 नवम्बर। मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार 13 दिसंबर को जिला न्यायालय भिण्ड एवं तहसील न्यायालय लहार, गोहद एवं मेहगांव में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष केएस बारिया के मार्गदर्शन में एडीआर सेंटर जिला न्यायालय परिसर भिण्ड में पंचम जिला न्यायाधीश भिण्ड कौशल किशोर वर्मा की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के साथ प्रीसिटिंग बैठक आयोजित की गई। जिसमें सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड अनुभूति गुप्ता तथा विद्युत विभाग की ओर से अधिकारी, अधिवक्तागण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
बैठक में बताया गया कि मप्र शासन ऊर्जा विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा प्रदान की जा छूट से आमजन को लाभांवित कराने के उद्देश्य से जिला भिण्ड के विभिन्न स्थानों पर फ्लैक्स बैनर चस्पा कराए जाए तथा विभिन्न स्थानों पर पेम्प्लेट वितरण कराए जाएं। साथ ही प्रचार वाहनों के माध्यम से भी विद्युत संबंधी छूट का भी प्रचार-प्रसार कराया जाए। आमजन से अपील की गई है कि विद्युत विभाग से सम्पर्क कर विद्युत विभाग द्वारा दी जा छूट का लाभ उठाकर न्यायालयों में लंबित एवं प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का अधिक से अधिक संख्या में निराकरण कराएं।


