Author: Jagran Today

– राकेश अचल मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण अभियान ने आधार कार्ड की पोल खोलकर रख दी है। पोल ही नहीं खोली, बल्कि ये भी प्रमाणित कर दिया कि ये कार्ड तो निराधार है। जबकि देश की 97 फीसदी आवादी इसी आधार कार्ड को अपना सब कुछ मानकर बैठी थी। लेकिन अब स्पष्ट हो गया है कि आपका आधार कार्ड आपके भारतीय होने का प्रमाण पत्र नहीं है। आपको पता है कि आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा भारत के नागरिकों को जारी किया जाने वाला वो पहचान पत्र है, जिसमें 12 अंकों की एक विशिष्ट संख्या छपी होती है। अमेरिका के एसएसएन…

Read More

– मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने सुपुत्र का पाणिग्रहण संस्कार सामूहिक विवाह समारोह में कर मिसाल प्रस्तुत की – यह डेस्टिनेशन नहीं डिवाइन मैरिज है : बाबा रामदेव – सामाजिक सरोकार, समरसता और सादगी की मिसाल बना उज्जैन का सामूहिक विवाह समारोह – मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पुत्र डॉ. अभिमन्यु और डॉ. इशिता सामूहिक विवाह सम्मेलन में परिणय सूत्र में बंधे – योग गुरू स्वामी रामदेव ने मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया 21 जोड़ों का विवाह संस्कार – मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आमंत्रण पर सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने उज्जैन पहुंचे कई विशिष्ट अतिथि भोपाल, 30 नवम्बर। मुख्यमंत्री डॉ.…

Read More

– मध्य प्रदेश पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर की प्रभावी कार्रवाई भोपाल, 30 नवम्बर। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा द्वारा विगत दिनों की गई समीक्षा बैठक में जिलों को अत्यधिक सजग और सक्रिय रहने के निर्देश दिए थे। उन्होंने पुलिस की उपस्थिति हर स्तर पर महसूस होने, पेट्रोलिंग को पूर्णत: प्रभावी और सतत रखने, निरीक्षण नियमित और गंभीरता से करने के निर्देश दिए थे। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में मप्र पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और विक्रय के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। पुलिस की निरंतर और सटीक कार्रवाईयों के परिणामस्वरूप राज्य…

Read More

– वीडियो सामने आते ही सरपंच बेटे सहित तीन पर मामला दर्ज भिण्ड, 30 नवम्बर। जिले के मालनपुर थाना क्षेत्र के घिंरोगी गांव में एक शादी समारोह के दौरान जमकर हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। यहां ग्वालियर से आए डांसरों के कार्यक्रम के बीच युवकों ने लाइसेंसी हथियारों से करीब 100 राउण्ड फायर किए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार घिंरोगी के सूरज भान गुर्जर के भतीजे राहुल पुत्र विनोद सिंह की शादी में रंगारंग कार्यक्रम…

Read More

भिण्ड, 30 नवम्बर। संविधान निर्माता सर बीएन राव की 78वीं पुण्यतिथि पर शहर के गोल मार्केट पर समाजसेवियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए याद किया। इस अवसर पर एडवोकेट मोहित ऋषीश्वर (उच्च न्यायालय ग्वालियर) ने उन्हें याद करते हुए कहा कि सर वीएन राव ही असल संविधान निर्माता थे, कुछ तथाकथित नेताओं ने एक षड़यंत्र के तहत उनका नाम देश के लोगों के सामने नहीं आने दिया, संविधान के निर्माण में उनकी अहम भूमिका को अब देश के सामने लाया जाएगा। परशुराम सेना के अध्यक्ष देवेश शर्मा सोनू ने कहा कि सर्व समाज अब यह जान चुका है कि…

Read More

भिण्ड, 30 नवम्बर। आनंद विकास शिक्षा प्रचार समिति के तत्वावधान में सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन राम जानकी मन्दिर भिण्ड रोड गोहद चौराहे पर किया गया। जिसमें चार जोड़ों का विवाह संपन्न किया गया। वर-बधु ने एक-दूसरे को वर माला पहनाई, आम जनता और पारिवारिक सदस्यों ने वर बधु को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में प्रशांत आर्य, पार्षद प्रमोद कामत एवं मुनेश तोमर, आनंद समिति के प्रदेश सचिव दिनेश बौद्ध, आयोजक लालाराम चौरसिया ने उपहार भेंट किए। समिति के सदस्यों ने मंत्रों का उच्चारण कर वर-बधु की शादी संपन्न कराई। इस अवसर पर प्रशांत आर्य ने…

Read More

भिण्ड, 30 नवम्बर। शा. महर्षि अरविन्द महाविद्यालय में रविवार को फुटबॉल मैच का फाइनल फर्स्ट स्टेप तथा टचस्टोन के बीच खेला गया। इससे पहले सेमीफाइनल मैच फर्स्ट स्टेप गोहद और लाल टिपारा पाठशाला ग्वालियर के बीच खेला गया। इसमें फर्स्ट स्टेप विजेता रही। दूसरा सेमीफाइनल टच स्टोन गोहद एवं सेवार्थ पाठशाला गोहद के बीच खेला गया। जिसमें टच स्टोन गोहद विजेता रहा। फाइनल में टच स्टोन गोहद एवं फर्स्ट स्टेप गोहद की टीम के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें फर्स्ट स्टेप विद्यालय की टीम 2-0 से विजयी घोषित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओपी दीक्षित ने की। मुख्य अतिथि के रूप में…

Read More

– 10 दिन में नहीं हटाए तो पूरा गांव सड़क पर करेगा अनशन भिण्ड, 30 नवम्बर। मेहगांव क्षेत्र के ग्राम पचेरा रासलदार बहरपुरा में जनता का सब्र टूट चुका है। यहां वर्षों से चली आ रही मीट मंडी की बदबू, मन्दिरों के पास फेंकी जा रही हड्डियां, बच्चों और महिलाओं के सामने मांस काटे जाने की घटनाएं, 25 फीट तक फैल चुका अतिक्रमण, सड़क जाम और नगर परिषद की लगातार अनदेखी, सब मिलकर आज गांव को विस्फोट की सीमा तक पहुंचा चुके हैं। ग्राम वासियों ने सामूहिक निर्णय लेते हुए ऐलान किया है कि 10 दिन में समाधान नहीं हुआ…

Read More

भिण्ड, 30 नवम्बर। नयागांव थाना क्षेत्रांतर्गत शनिवार की सुबह ट्रैक्टर में बैठकर मजदूरी के लिए जा रहे एक युवक की ट्रैक्टर से उछलकर गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार नयागांव निवासी 35 वर्षीय सरनाम सिंह पुत्र रामनिवास कुशवाह रोज की तरह सुबह मजदूरी के लिए निवसाई जा रहे थे। वह ट्रैक्टर में बैठे हुए थे, लेकिन कुछ दूरी चलते ही अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर से उछलकर नीचे गिर पड़े। गिरने से सरनाम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई…

Read More

भिण्ड, 30 नवम्बर। जिले के अटेर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम खरिका में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार विजयपाल पुत्र मनीराम कुशवाह निवासी ग्राम खरीका ने पुलिस को सूचना दी कि उसके रिश्तेदार अजीत कुशवाह पुत्र सत्यपाल उम्र 20 साल ने घर के कमरे में फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेजकर विवेचना शुरू कर दी है।

Read More