Author: Jagran Today

मेरे अन्नदाता मेरी पहली प्राथमिकता हैं, उन्हें किसी प्रकार की असुविधा मुझे बर्दाश्त नहीं: सिंधिया – अब शनिवार को भी केन्द्र खुलने से किसानों को मिलेगा खाद – वितरण केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर रहे सिंधिया, पहले नई सराय तो आज पहुंचे बागेरी – किसानों को लगातार खाद मिले, कोई असुविधा न हो, इसलिए सुबह 6 बजे से मिलेगी खाद गुना, 29 नवम्बर। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया क्षेत्र में खाद संकट के बीच लगातार निगरानी बनाए हुए हैं और बड़े एक्शन ले रहे हैं। सिंधिया के निर्देशानुसार खाद वितरण केन्द्रों में काउंटर की संख्या एक…

Read More

– खाद संकट में मृतका भूरिया बाई के परिवार से मिलने पहुंचे केन्द्रीय मंत्री सिंधिया – आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई और दिया मृत्यु प्रमाण पत्र गुना, 29 नवम्बर। खाद संकट के चलते भूरिया बाई की मृत्यु के बाद केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को अपना प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित कर सीधे मृतका के परिजनों से मिले। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया, गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि आज मैंने अपने परिवार का एक सदस्य खो दिया है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री रिलीफ फंड से 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई और परिजन…

Read More

– अवैध वसूली के आरोप में फूप टीआई को निलंबित करने की मांग भिण्ड, 29 नवम्बर। जिला मुख्यालय पर ब्राह्मण समाज का आक्रोश शनिवार को खुलकर सामने आया। समाज के सैकड़ों लोग कलेक्ट्रेट से लेकर एसपी ऑफिस तक पहुंचे और आईएएस संतोष वर्मा तथा फूप टीआई के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। ब्राह्मण समाज के लोग पहले कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने आईएएस संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण बेटियों को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी का विरोध जताया। समाज के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार रंजीत सिकरवार को सौंपा। उन्होंने कहा कि ऐसी मानसिकता रखने…

Read More

भिण्ड, 29 नवम्बर। केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने शनिवार को सहित भिण्ड जिले के धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम पहुंचकर डॉक्टर हनुमान जी के दर्शन किए और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने महंत महामंडलेश्वर रामदास महाराज से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर महाराज जी ने कहा कि दंदरौआ धाम में डॉक्टर हनुमान विराजमान है यहां आने से सभी असाध्य रोग मुक्ति मिलती हैं। इस मौके पर धर्मेन्द्र बघेल, तहसीलदार राजकुमार नागोरिया, महेश शर्मा थाना प्रभारी मेहगांव, रामबरन पुजारी, जलज त्रिपाठी, नरसी दद्दा, सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

Read More

भिण्ड, 29 नवम्बर। पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव एवं एएसपी संजीव पाठक के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारियो को मुखबिर तंत्र विकसित करने के लिए निर्देर्शित किया गया था। इसी तारतम्य में उपपुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं एसडीओपी अटेर रविन्द्र वास्कले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरोही ने 22 किलो गांजा कीमत दो लाख 35 हजार रुपए, हुण्डई एक्सटर कार कीमती 10 लाख रुपए की बरामद की है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गोरमी तरफ से एक कार निकलने वाली है, जिसमें अवैध मादक पदार्थ…

Read More

भिण्ड, 29 नवम्बर। गोहद चौराहा थाना पुलिस टीम ने अवैध शराब की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मौके से देशी प्लेन मंदिरा के 750 क्वार्टर, देशी प्लेन लाल मसाला के 500 क्वार्टर व 48 बोल्ट बियर केन एवं एक सफेद रंग की कार कुल मशरूका कीमत 7 लाख 15 हजार 760 का जब्त किया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम को गोहद चौराहा थाना पुलिस को दौराने वाहन चैकिंग मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग की एक कार में दो व्यक्ति पिपाहड़ी तरफ से अवैध शराब लिए चौराहा तरफ आ रहे हैं। उक्त…

Read More

– सेवार्थ जन कल्याण समिति के द्वारा अंडर-16 फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ भिण्ड, 29 नवम्बर। खेल किसी राष्ट्र की भावनात्मक धमनियों में राष्ट्रवाद के विचारों की संवाहक होती है, इस दृष्टि से सेवार्थ जन कल्याण समिति ने शा. महर्षि अरविंद महाविद्यालय गोहद के खेल मैदान पर दूसरा अंडर-16 फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि पूर्व संभाग आयुक्त राजीव शर्मा थे एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान के पूर्व कुलपति विवेक पाण्डे ने की। सर्वप्रथम आयोजन का उद्देश्य और ऐसे आयोजनों की प्राथमिकता पर प्रकाश डालते हुए सेवार्थ जनकल्याण समिति के अध्यक्ष ओपी…

Read More

-गर्भवती महिलाओं के पंजीयन में लापरवाही पर सभी 6 ब्लॉक के बीपीएम का सात दिवस का वेतन काटा -कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित भिण्ड, 29 नवम्बर। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की गई। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लहार को तत्काल कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए, तत्पश्चात 28 नवंबर को हुई कलेक्टर, कमिश्नर समीक्षा बैठक के बारे में बताया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के समस्त इण्डीकेटर (केपीआई) में सुधार हेतु निर्देशित किया गया। इस…

Read More

-एसडीएम ने अतिक्रमण हटाने और स्कूल की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए भिण्ड, 29 नवम्बर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति का जायजा लेने एसडीएम लहार विजय सिंह यादव ने शनिवार को दबोह, आलमपुर और असवार इलाके के छह ग्रामों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उन्होंने समस्याएं सुनीं और कर्मचारियों की लापरवाही पर मौके से ही सख्त कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान एसडीएम यादव ग्राम खुजा पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों को निर्देश दिए कि वे निर्वाचन संबंधी फॉर्म समय पर बीएलओ को सौंपें, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो।…

Read More

भिण्ड, 29 नवम्बर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के प्रदेश अध्यक्ष नाथूराम शर्मा ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि अजाक्स के अध्यक्ष आईएएस संतोष वर्मा द्वारा की गई अभ्रद्र टिप्पणी बहन बेटियों के प्रति इस प्रकार की अमर्यादित भाषा का प्रयोग कोई अनपढ़ भी नहीं कर सकता। जिस प्रकार की अमर्यादित भाषा बहन बेटियों के प्रति एक पढ़े-लिखे आईएएस संतोष वर्मा द्वारा की गई है। इस प्रकार की अमर्यादित भाषा किसी भी प्रकार से क्षम्य नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि समस्त संभ्रात समाज को इस प्रकार की अमर्यादित भाषा के प्रति गहरा आघात पहुचा है। सरकार द्वारा…

Read More