भिण्ड, 30 नवम्बर। संविधान निर्माता सर बीएन राव की 78वीं पुण्यतिथि पर शहर के गोल मार्केट पर समाजसेवियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए याद किया।
इस अवसर पर एडवोकेट मोहित ऋषीश्वर (उच्च न्यायालय ग्वालियर) ने उन्हें याद करते हुए कहा कि सर वीएन राव ही असल संविधान निर्माता थे, कुछ तथाकथित नेताओं ने एक षड़यंत्र के तहत उनका नाम देश के लोगों के सामने नहीं आने दिया, संविधान के निर्माण में उनकी अहम भूमिका को अब देश के सामने लाया जाएगा। परशुराम सेना के अध्यक्ष देवेश शर्मा सोनू ने कहा कि सर्व समाज अब यह जान चुका है कि संविधान निर्माता बाबा अंबेडकर की कोई खास भूमिका संविधान निर्माण में नहीं थी, सर बीएन राव ने विश्व के हर देश का भ्रमण कर पहले गहन अध्ययन किया और फिर भारत के लिए संविधान की रचना की। उन्होंने सर बीएन राव साहब को भारत रत्न देने की भी मांग की।
श्रद्धाजंलि देने वाले में कमलेश सैंथिया, मुकेश शर्मा, राजमणी शर्मा, राकेश दीक्षित, राहुल थापक, सूरज बरुआ, मोनू थापक चंदूपुरा, रघुराज तिवारी, रिशेन्द्र राजावत, दीपक शर्मा फूफ, जीतू भदौरिया जामपुरा, प्रवीण पुरोहित, सूर्यांश दुबे, रॉकी तोमर, अभिषेक शर्मा, कपिल शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Sunday, April 12
BREAKING
- भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु का नगर आगमन 12 अप्रैल को
- प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, आरोपी पत्नी व उसका प्रेम गिरफ्तार
- राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- पंचायत स्तर पर शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन समय सीमा में हो
- जीवनश्री की आंखों में आई रोशनी, नेत्र विशेषज्ञों की मेहनत हुई सफल
- स्वस्थ समाज बनाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य : ज्योति मिश्रा
- पोषण पखवाड़ा अंतर्गत गोहद में लगाया विशेष स्वास्थ्य शिविर
- पूर्व संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी का मेहगांव में हुआ भव्य स्वागत


