Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र

June 16, 2026

विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट

June 16, 2026

राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन

June 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, June 18
BREAKING
  • पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
  • विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
  • राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन
  • मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित
  • जनसुनवाई में 137 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई
  • शिविरों में पात्र हितग्राहियों को मिला हित लाभ
  • आत्मविश्वास सफलता की पहली सीढ़ी : भरत चतुर्वेदी
  • ग्रुप कमाण्डर जैथलिया ने किया एनसीसी शिविर का निरीक्षण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » मुख्यमंत्री ने सामाजिक समरसता का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया: राज्यपाल पटेल

मुख्यमंत्री ने सामाजिक समरसता का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया: राज्यपाल पटेल

Jagran TodayBy Jagran TodayNovember 30, 2025

– मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने सुपुत्र का पाणिग्रहण संस्कार सामूहिक विवाह समारोह में कर मिसाल प्रस्तुत की
– यह डेस्टिनेशन नहीं डिवाइन मैरिज है : बाबा रामदेव
– सामाजिक सरोकार, समरसता और सादगी की मिसाल बना उज्जैन का सामूहिक विवाह समारोह
– मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पुत्र डॉ. अभिमन्यु और डॉ. इशिता सामूहिक विवाह सम्मेलन में परिणय सूत्र में बंधे
– योग गुरू स्वामी रामदेव ने मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया 21 जोड़ों का विवाह संस्कार
– मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आमंत्रण पर सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने उज्जैन पहुंचे कई विशिष्ट अतिथि

भोपाल, 30 नवम्बर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सामाजिक सरोकार, समरसता और सादगी की मिसाल प्रस्तुत करते हुए अपने छोटे पुत्र का पाणिग्रहण संस्कार उज्जैन में हुए सामूहिक विवाह समारोह में संपन्न कराया। योग गुरू स्वामी रामदेव ने 21 जोड़ों के सामूहिक विवाह संस्कार कार्यक्रम का संचालन किया। स्वामी रामदेव ने कहा कि यह डेस्टिनेशन नहीं डिवाइन मैरिज है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने ऐसी मिसाल प्रस्तुत की है। देश के प्रभावशाली, राजनीतिक और धनी व्यक्तियों के लिए यह एक अनुकरणीय पहल है। विवाह की इस प्रक्रिया के अनुसरण से शादियों में होने वाले अपव्यय को रोका जा सकेगा और मध्यम तथा निम्न-मध्यम वर्गीय परिवारों को प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का यह भाव सबका साथ-सबका विकास की भावना के अनुरूप है।
उज्जैन में रविवार को सामूहिक विवाह समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पुत्र चिरंजीव डॉ. अभिमन्यु का डॉ. इशिता के साथ विवाह यादगार बन गया। एक ही पंडाल में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पुत्र के साथ जन-सामान्य के पुत्र-पुत्रियों के विवाह ने अदभुत आत्मीयता और समानता के भाव का संचार किया। इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने समस्त नव-दंपतियों को बधाई दी। राज्यपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सामाजिक समरसता का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में सामूहिक विवाह स्थल पर पधारे अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सनातन की परंपरा के अनुसार विवाह के कार्यक्रम हो रहे हैं। सामूहिक विवाह समारोह में समाज के सभी वर्गों के नव-दंपति सम्मिलित हैं। अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के वर-वधू भी शामिल हैं। सामूहिक विवाह समारोह में पधारे पं. धीरेन्द्र शास्त्री महाराज ने कहा कि ऐसे सामूहिक एवं कम खर्च वाले विवाह समारोहों को प्रोत्साहन मिलना चाहिए। समाज का हर वर्ग इस प्रकार की व्यवस्था को स्वीकार करते हुए आगे बढ़े। वर्तमान समय में देश को नवाचारी ढंग से सोचने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस विवाह समारोह के माध्यम से श्रीमद् भगवदगीता का संदेश जीवंत हो रहा है। सामूहिक विवाह समारोह में भेदभाव से परे सामाजिक समरसता का दृश्य नजर आ रहा था।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद मनसा देवी ट्रस्ट हरिद्वार के अध्यक्ष एवं महंत रवीन्द्र पुरी महाराज और जूना अखाड़ा के मुख्य संरक्षक और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री स्वामी हरिगिरि महाराज की ओर से सभी नव दंपतियों को एक-एक लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पुत्र डॉ. अभिमन्यु और पुत्रवधु डॉ. इशिता सहित सभी नव दंपतियों ने संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री की भावना के अनुरूप भोजन व्यवस्था सामूहिक विवाह समारोह की भावना के अनुरूप रही। सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के आयोजकों ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। स्थानीय पुलिस, प्रशासन और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संचालित करने में सहयोग दिया।
कार्यक्रम में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, केन्द्रीय संचार और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय राज्यमंत्री जनजातीय मामले दुर्गादास उईके, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, अन्य मंत्रीगण, विधायक और बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया और उनके मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।
ये जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
सामूहिक विवाह सम्मेलन में डॉ. अभिमन्यु यादव-डॉ. ईशिता पटेल, अंकित यादव-साधना यादव, भूपेन्द्र सिंह-संध्या सिंह, भगवान जयपाल- कविता तंवर, शुभम मकवाना-पायल भानवे, शिवम अहीर- किरण अहीर, घनश्याम राव-हर्षिता चौहान, ऋषि कुमार-अर्पिता यादव, अनिकेत-नेहा बाघेला, कृपाराम धनोड़िया-मनीषा, राजकुमार सिंह-मिताली गौर, विजय सूर्यवंशी-मुस्कान बाघेला, हिमांशु यादव-भूमिका यादव, अनमोल जोशी-शिवानी यादव, मोहित-मुस्कान, प्रशांत तिवारी-खुशी यादव, मुकेश कुमार-टीना, रजत लाडगे-रानी भारती, शिवपाल सिंह ठाकुर-जयश्री ठाकुर, शिखर आंजना-सपना आंजना और सागर परमार-ज्योति गोहिल परिणय सूत्र में बंधे।

Post Views: 231
Jagran Today
  • Website

Related Posts

पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र

June 16, 2026

विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट

June 16, 2026

राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन

June 16, 2026

मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित

June 16, 2026

जनसुनवाई में 137 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई

June 16, 2026

शिविरों में पात्र हितग्राहियों को मिला हित लाभ

June 16, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र

June 16, 2026

विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट

June 16, 2026

राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन

June 16, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
564609
Views Today : 281
Who's Online : 2
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.