- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 30 नवम्बर। जिले के गोरमी थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम हरीक्षा निवासी एक विवाहित युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादिया की शिकायत पर दो आरोपियों के विरुद्ध धारा 70(1), 332(बी), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम हरीक्षा निवासी 22 वर्षीय विवाहित महिला ने गोरमी थाना पुलिस को बताया कि शनिवार को आरोपीगण विपिन सखबार, विवेक सखबार निवासीगण ग्राम मुरलीपुरा उसके घर में घुस आए और जबरन उसके साथ मुहकाला किया। आरोपियों ने फरियादिया को जान से मारने की धमकी भी दी है।
भिण्ड, 30 नवम्बर। गोरमी में गुरुवार को सड़क हादसे में घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां घायल युवक वारंटी निकलने पर पुलिस ने उसकी निगरानी शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक मुरैना निवासी अजय उर्फ विकास 31 अपने दोस्त भूरा के साथ गुरुवार को मेहगांव आ रहा था। तभी बाइक की टक्कर में वह घायल हो गया, उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इस बीच अस्पताल चौकी पुलिस को उसके फरार वारंटी होने की सूचना मिली। इस पर अटेर पुलिस अस्पताल पहुंची और उसे चोरी के मामले में फरार बताया। कार की टक्कर से राहगीर घायल भिण्ड।…
भिण्ड, 30 नवम्बर। लहार थाना क्षेत्रांतर्गत नानपुरा गांव के आगे पेट्रोल पंप के पास से पुलिस ने अवैध रेत से भरे ट्रेक्टर को पकड़ कर उसके चालक के विरुद्ध धारा 305(ई) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम को लहार पुलिस को सूचना मिली कि अवैध रेत भरा एक ट्रेक्टर नानपुरा गांव के पास से गुजरने वाला है। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रेक्टर-ट्रॉली को मय रेत के जब्त कर थाने में रखवा दिया है।
भिण्ड, 30 नवम्बर। जिले के पिथनपुरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के तहत स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का दो दिवसीय मूल्यांकन शिविर शनिवार को पूरा हुआ। एनक्यूएएस टीम सदस्य डॉ. नेहा शर्मा एवं डॉ. नूरूस ने स्वास्थ्य केंद्र में रहकर विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और निर्धारित मानकों के अनुरूप सेवाओं की समीक्षा की। इस दौरान टीम ने पंजीयन, ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, लैब, प्रसूति कक्ष, टीकाकरण कक्ष व वार्ड आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वच्छता व्यवस्था, रिकार्ड मेंटिनेंस, स्टाफ की कार्यप्रणाली, मरीजों से व्यवहार और सुरक्षा मानकों की भी जांच की गई। टीम ने…
– श्रीमद् भगवदगीता के 15वें अध्याय का किया जाएगा सामूहिक सस्वर पाठ भिण्ड, 30 नवम्बर। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मंशानुरूप इस वर्ष गीता जयंती के अवसर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन एक दिसंबर को किया जाएगा। जिला स्तर पर निराला रंग विहार में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा सभी विकासखण्ड मुख्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सीईओ जिला पंचायत भिण्ड एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सुनील दुबे ने बताया कि गीता जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में 1100 गीता पाठियों (विद्यार्थियों) द्वारा श्रीमद् भगवद गीता…
– 11 तक भरे जाएंगे गणना पत्रक, 14 फरवरी को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन – जिले के मतदाता 4 दिसंबर तक अपने-अपने गणना पत्रक भरकर बीएलओ के पास जमा करें ग्वालियर, 30 नवम्बर। प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर की भारत निर्वाचन आयोग ने समय सीमा बढ़ा दी है। इस संबंध में आयोग ने निर्देश भी जारी कर दिए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र संजीव कुमार झा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 30 नवंबर को संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। जारी कार्यक्रम अनुसार मप्र में एसआईआर की प्रक्रिया अब 14…
ग्वालियर, 30 नवम्बर। ग्वालियर जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत रविवार को शाम 6.20 बजे तक 79.38 प्रतिशत गणना पत्रकों (ईएफ) का डिजिटाइजेशन हो चुका है। बीएलओ, सुपर वाईजर एवं रजिस्ट्रीकरण व सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी सुबह से लेकर देर रात तक इस काम में जुटे हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 18 भितरवार ईएफ डिजिटाइजेशन में जिले में अग्रणी है। भितरवार विधानसभा क्षेत्र में अब तक 98.88 प्रतिशत ईएफ डिजिटाज्ड किए जा चुके हैं। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र 14 ग्वालियर ग्रामीण में 84.19 प्रतिशत, विधानसभा…
– जीवाजी विवि के खेल मैदान में 5100 नागरिक करेंगे गीता पाठ ग्वालियर, 30 नवम्बर। ग्वालियर जिले में भी एक दिसंबर को श्रद्धा भाव के साथ एवं समारोहपूर्वक गीता जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। युगावतार भगवान श्रीकृष्ण के मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर संपूर्ण प्रदेश में गीता जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। गीता जयंती सोमवार एक दिसंबर को जीवाजी विश्वविद्यालय के खेल मैदान में एक साथ 5100 सुधीय नागरिकों द्वारा गीता स्वाध्याय एवं श्रीमद् भागवत गीता अध्याय-15 पुरुषोत्तमयोग: का पाठ किया जाएगा। गीता जयंती के अवसर पर…
ग्वालियर, 30 नवम्बर। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय पिछोर जिला ग्वालियर में विद्यालय चयन परीक्षा कक्षा-6 के लिए 13 दिसम्बर को आयोजित की जा रही है। विद्यालय में चयन हेतु अभ्यर्थी प्रवेश पत्र को लिंक https://cbseitms.rcil.gov.in/ से निकाल सकते हैं। प्राचार्य नवोदय विद्यालय पिछोर अविनाश मिश्रा ने बताया कि विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र, आधारकार्ड एवं निवास प्रमाण-पत्र साथ में लाना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी विद्यालय में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
– केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने 67 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की दी सौगात – बहुप्रतीक्षित सिंध जल नदी प्रदाय योजना के तहत अमृत 2.0 योजना का किया भूमिपूजन और एसडीएम भवन एवं तहसील कार्यालय भवन का किया लोकार्पण गुना, 29 नवम्बर। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना में बहुप्रतीक्षित सिंध नदी जल प्रदाय योजना के अंतर्गत महत्वपूर्ण अमृत 2.0 योजना का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही एसडीएम भवन एवं तहसील भवन कार्यालय का लोकार्पण किया। क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए उन्होंने पार्टली हाईस्कूल के नव निर्मित भवन…

