Author: Jagran Today

भिण्ड, 01 दिसम्बर। गोहद चौराहा थाना क्षेत्रांतर्गत भिण्ड-ग्वालियर रोड पर दिलीप सिंह का पुरा डांग सरकार के पास रविवार की रात घर के पास पेशाब करने से मना करने पर गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने जेपी कांकर व दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार फरियादी राहुल गुर्जर पुत्र मुन्नासिंह गुर्जर उम्र 26 साल निवासी ग्राम डांग सरकार गोहद चौराहा ने पुलिस को बताया कि रविवार को चाचा की लड़की की शादी थी। मेरा व मेरे चाचा का घर भिण्ड-ग्वालियर हाईवे के आमने सामने बना हुआ है। रविवार को रात्रि…

Read More

– जिला स्तर पर गीता महोत्सव का हुआ आयोजन – 1100 विद्यार्थियों ने किया श्रीमद् भगवद् गीता के 15वें अध्याय का सामूहिक सस्वर पाठ भिण्ड, 01 दिसम्बर। गीता जयंती के अवसर जिला स्तर पर गीता महोत्सव का आयोजन निराला रंग विहार मेला ग्राउण्ड भिण्ड में किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया, मुख्य वक्ता के रूप में भगवताचार्य अनिल पाठक, जनपद अध्यक्ष भिण्ड सरोज बघेल, कलेक्टर भिण्ड किरोड़ी लाल मीणा, सीईओ जिला पंचायत भिण्ड सहित अन्य अधिकारी, छात्र-छात्राएं, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में 1100 गीता पाठियों (विद्यार्थियों) द्वारा श्रीमद् भगवद् गीता के 15वें…

Read More

भिण्ड, 01 दिसम्बर। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर शा. कन्या उमावि लहार में विकास खण्ड स्तरीय गीता महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया,जिसमें आसपास क्षेत्र एवं नगर लहार के प्रसिद्ध व ख्यातिप्राप्त संत, महात्माओं, पुजारी और जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओ एवं शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंच पर शोभायमान 1008 कमलेश पुरी महाराज मेहरा आश्रम एवं पूर्व विधायक लहार मथुरा प्रसाद महंत और उपस्थित सभी संत, महात्माओं, जनप्रतिनिधियों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर पर तिलक, माल्यार्पण एवं आरती कर किया गया। गीता महोत्सव के अवसर पर हरिबल्लभ डगरोलिया की कीर्तन मंडली द्वारा…

Read More

– ईंट भट्टों पर जाकर किया वस्त्रों का वितरण भिण्ड, 01 दिसम्बर। सर्दी के मौसम को देखते हुए हम फाउण्डेशन सामाजिक संगठन द्वारा मुरलीपुरा स्थित ईंट भट्टे पर काम करने वाले जरूरतमंद मजदूरों को सर्दी से बचाव हेतु गर्म वस्त्रों का वितरण किया गया। इस अवसर पर हम फाउएडेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. इकबाल अली, प्रदेश वित्त मंत्री प्रो. रामानंद शर्मा, प्रांतीय वित्त महामंत्री शैलेष सक्सेना, विवेकानंद शाखा अध्यक्ष योगेश शर्मा, सचिव शिवम श्रीवास्तव, अमन बरुआ, अनुज कुशवाह आदि उपस्थित थे। हम फाउण्डेशन द्वारा मुरलीपुरा ईंट भट्टे में जरूरतमंद परिवारों के बीच गर्म वस्त्र वितरण किए गए वस्त्रों को पाकर…

Read More

भिण्ड, 01 दिसम्बर। तंबाकू मुक्त समाज की सार्थक पहल को लेकर जिला चिकित्सालय की दंत चिकित्सक डॉ. सलोनी खण्डेलवाल ने झुग्गी बस्ती में जाकर लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने सभी को स्वस्थ जीवन जीने और तंबाकू से दूर रहने का संदेश दिया। मानवता परिवार की समर्पित सदस्या रोमा शर्मा द्वारा सभी उपस्थित लोगों को तंबाकू मुक्त जीवन की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मानवता परिवार के सदस्य बबलू सिंधी ने लोगों को प्रोत्साहित किया कि वे तंबाकू से दूर रहें तथा समाज को भी इसके नुकसान से बचाने में योगदान दें। आइए, मिलकर एक…

Read More

भिण्ड, 01 दिसम्बर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नईदिल्ली एवं मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार विश्व एड्स दिवस के अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड केएस बारिया के आदेशानुसार एवं न्यायाधीश/ सचिव अनुभूति गुप्ता के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय भिण्ड एवं जिला प्राधिकरण के समन्वय से जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में आमजनों को एचआईव्ही/ एड्स की रोकथाम एवं पीड़ित व्यक्तियों के एचआईव्ही और एड्स (रोकथाम एवं नियंत्रण) अधिनियम 2017 में वर्णित विधिक अधिकारों के संबंध में जागरूकता प्रसारित की गई। कार्यक्रम में डॉ. डीके शर्मा, डॉ. देवेश शर्मा ने उपस्थितजनों…

Read More

भिण्ड, 01 दिसम्बर। मालनपुर के वार्ड क्र.तीन में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का सोमवार को समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन कथा वाचक कान्हाजी महाराज ने सुदामा और भगवान कृष्ण की लीला का वर्णन किया गया। कथा वाचक ने कहा कि सुदामा एक गरीब ब्राह्मण थे, जो अपने परिवार के साथ एक छोटे से गांव में रहते थे। वह भगवान कृष्ण के बचपन के मित्र थे और उनकी मित्रता बहुत गहरी थी। लेकिन समय के साथ, सुदामा की आर्थिक स्थिति खराब हो गई और वह अपने परिवार का पालन-पोषण करने में असमर्थ हो गए। एक दिन सुदामा…

Read More

– जिला निर्वाचन अधिकारी ने पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर की कार्रवाई भिण्ड, 01 दिसम्बर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य, पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही तथा वरिष्ठों के आदेश की अव्हेलना करने पर नगर परिषद रौन के सहायक ग्रेड-3 सत्येन्द्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी किरोड़ीलाल मीणा ने आदेश जारी कर कहा है कि नगर परिषद रौन के सहायक ग्रेड-3 सत्येन्द्र सिंह की ड्यूटी निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 हेतु विधानसभा 12-मेहगांव के मतदान केन्द्र क्र.311 के बीएलओ के साथ सहयोग करने…

Read More

– 15 मिनट से अधिक चली बात, टीआई ने लोकेशन ट्रेस कराई भिण्ड, 01 दिसम्बर। साइबर ठग किस तरह से लोगों को कॉल कर फंसाने की कोशिश करते हैं इसका एक वीडियो सामने आया है। हालांकि इस बार साइबर ठग अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया क्योंकि उसका पाला खुद साइबर फ्रॉड से लोगों को बचाने वाले टीआई से पड़ा था। दरअसल साइबर ठग ने गलती से फोन ऊमरी थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह को लगा दिया था। टीआई करीब 15 मिनट तक साइबर ठग से बातचीत करते रहे और उसकी लोकेशन ट्रेस कर ली। यह एक साइबर ठग ने…

Read More

भिण्ड, 01 दिसम्बर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के आदेशानुसार 13 दिसंबर को जिला मुख्यालय भिण्ड एवं न्यायिक तहसील गोहद, लहार, मेहगांव में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उक्त नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य आपराधिक, सिविल, विद्युत अधिनियम, श्रम विधि, मोटर दुर्घटना दावा से संबंधित प्रकरण, निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के अंतर्गत चौक अनादरण प्रकरण, कुटुंब न्यायालय के विभिन्न प्रकार के राजीनामा योग्य प्रकरणों के अतिरिक्त बैंक ऋण वसूली एवं नगरपालिका के जलकर, संपत्तिकर तथा विद्युत अधिनियम के प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का उभय पक्षों की परस्पर सहमति के आधार पर निराकरण किया जाएगा। बिजली चोरी एवं अनियमितताओं…

Read More