Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, September 29
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » फिर तो अपना आधार एकदम निराधार है

फिर तो अपना आधार एकदम निराधार है

Jagran TodayBy Jagran TodayDecember 1, 2025

– राकेश अचल

मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण अभियान ने आधार कार्ड की पोल खोलकर रख दी है। पोल ही नहीं खोली, बल्कि ये भी प्रमाणित कर दिया कि ये कार्ड तो निराधार है। जबकि देश की 97 फीसदी आवादी इसी आधार कार्ड को अपना सब कुछ मानकर बैठी थी। लेकिन अब स्पष्ट हो गया है कि आपका आधार कार्ड आपके भारतीय होने का प्रमाण पत्र नहीं है।
आपको पता है कि आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा भारत के नागरिकों को जारी किया जाने वाला वो पहचान पत्र है, जिसमें 12 अंकों की एक विशिष्ट संख्या छपी होती है। अमेरिका के एसएसएन कार्ड की तरह भारत में आधार कार्ड  भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (भाविपप्रा) जारी करता है। आधार कार्ड में दर्ज 12 अंकों की यह संख्या भारत में कहीं भी व्यक्ति की पहचान और पते का प्रमाण बताई गई थी। आधार कार्ड के लिए कोई भी व्यक्ति नामांकन करवा सकता है, बशर्ते वह भारत का निवासी हो और यूआईडीएआई द्वारा निर्धारित सत्यापन प्रक्रिया को पूरा करता हो, चाहे उसकी उम्र और लिंग (जेण्डर) कुछ भी हो। प्रत्येक व्यक्ति केवल एक बार नामांकन करवा सकता है। नि:शुल्क बनने वाला आधार कार्ड एक पहचान पत्र मात्र है अर्थात यह नागरिकता का प्रमाणपत्र नहीं है।
कहा जाता है कि आधार कार्ड दुनिया की सबसे बड़ी बॉयोमीट्रिक आईडी प्रणाली है। विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री पॉल रोमर ने आधार को ‘दुनिया में सबसे परिष्कृत आईडी कार्यक्रमÓ के रूप में वर्णित किया। आधार को निवास का सबूत माना जाता है यह किसी व्यक्ति की नागरिकता का सबूत नहीं है, आधार स्वयं भारत में निवास के लिए कोई अधिकार नहीं देता है। जून 2017 में गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि आधार नेपाल और भूटान यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए वैध पहचान दस्तावेज नहीं है। तुलना के बावजूद, भारत की आधार परियोजना संयुक्त राज्य अमेरिका के सोशल सिक्योरिटी नंबर की तरह कुछ नहीं है, क्योंकि इसमें अधिक उपयोग और कम सुरक्षा है।
सवाल ये है कि जब एक लंबी सत्यापन विधि से आधार कार्ड बनता है तो इसे नागरिकता का प्रमाण क्यों नहीं माना जाता। आधार कार्ड अब सभी चीजों के लिए जरूरी होता जा रहा है। पहचान के लिए हर जगह आधार कार्ड मांगा जाता हैं। आधार कार्ड के महत्व को बढ़ाते हुए भारत सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं, जिसमें आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो वह काम होना मुश्किल होगा। इस कार्ड को कोई और इस्तमाल नहीं कर सकता है, जबकि राशन कार्ड समेत कई और दूसरे प्रमाण पत्र के साथ कई तरह कि गड़बड़ियां हुई हैं और होती रहती हैं। भारत में पासपोर्ट लेने, जारी करने के लिए आधार को अनिवार्य है। जनधन खाता खोलने, एलपीजी की सब्सिडी, ट्रेन टिकट में छूट पाने के लिए ही नहीं, बल्कि परीक्षाओं में बैठने के लिए, बच्चों को नर्सरी कक्षा में प्रवेश दिलाने के लिए, डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र के लिए आधार जरूरी है।
बिना आधार कार्ड के प्रॉविडेंट फंड नहीं मिलता। डिजिटल लॉकर के लिए, संपत्ति के रजिस्ट्रेशन के लिए, छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति के लिए, सिम कार्ड खरीदने के लिए और आयकर रिटर्न आपकी वित्तीय/ फाइनेंशियल ज़रूरतों को पूरा करने के लिए होम लोन, पर्सनल लोन इत्यादि के लिए भी आधार कार्ड एक बैशाखी है। आधार कार्ड बनाने पर सरकार करीब नौ हजार करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है, किंतु यही आधार कार्ड मतदाता सूची में शामिल होने के लिए काम नहीं आता। सवाल ये है कि जिस आधार कार्ड के बिना आपकी नागरिकता प्रमाण का सबसे बड़ा दस्तावेज पासपोर्ट बनता है, उसे चुनाव आयोग अस्वीकार क्यों करता है? आखिर नागरिकता का प्रमाण क्या है? यदि आधार कार्ड फर्जी बन सकता है तो कौन सा प्रमाण पत्र है जो फर्जी न बनता हो?
विसंगति ये है कि भारत में जन्मा हर व्यक्ति भारतीय नागरीक तो होता है, लेकिन उसके पास इसका कोई प्रमाण पत्र नहीं होता। जिनका जन्म भारत में हुआ है या जिनके माता-पिता भारतीय हैं, उन्हें नागरिकता का प्रमाण पत्र नहीं दिया जाता। उन्हें नागरिकता का प्रमाण जन्म प्रमाण-पत्र, आधार, पासपोर्ट, स्कूल रिकार्ड आदि से माना जाता है, कितु केंचुआ ऐसा नहीं मानता। भविष्य में नागरिकता प्रमाण की या तो नई व्यवस्था की जाए या फिर पासपोर्ट या आधार कार्ड में से किसी एक को भारतीय नागरिकता का प्रमाण माना जाए। क्योंकि हमारे देश में नागरिकता का प्रमाण पत्र सिर्फ उन लोगों को मिलता है, जिन्हें सरकार नागरिकता प्रदान करती है।

Post Views: 75
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
640936
Views Today : 1311
Who's Online : 5
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.