भिण्ड, 30 नवम्बर। शा. महर्षि अरविन्द महाविद्यालय में रविवार को फुटबॉल मैच का फाइनल फर्स्ट स्टेप तथा टचस्टोन के बीच खेला गया। इससे पहले सेमीफाइनल मैच फर्स्ट स्टेप गोहद और लाल टिपारा पाठशाला ग्वालियर के बीच खेला गया। इसमें फर्स्ट स्टेप विजेता रही। दूसरा सेमीफाइनल टच स्टोन गोहद एवं सेवार्थ पाठशाला गोहद के बीच खेला गया। जिसमें टच स्टोन गोहद विजेता रहा।
फाइनल में टच स्टोन गोहद एवं फर्स्ट स्टेप गोहद की टीम के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें फर्स्ट स्टेप विद्यालय की टीम 2-0 से विजयी घोषित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओपी दीक्षित ने की। मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी मनीष धाकड़ मोजूद रहे। प्रथम पुरस्कार अवधेश गुप्ता, द्वितीय पुरस्कार डॉ. वीरेन्द्र गुप्ता की ओर से प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य आसाराम सगर, राजू बंसल, प्रेम नारायण, गिर्राज जी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा गोहद का विशेष सहयोग रहा। दूसरे दिन उदघाटन सत्र के पूर्व सभी टीमों के खिलाड़ियों एवं उपस्थित जन समुदाय द्वारा राष्ट्रगान कर टूर्नामेंट प्रारंभ किया गया। समारोह के अंत में दोनों रेफरी, बेस्ट प्लेयर अंकुश पाल, बेस्ट गोलकीपर राघव सोनी, सभी कोच एवं उपविजेता, विजेता टीम को मेडल सर्टिफिकेट तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व कुलपति विवेक पांडे, जगदीश नामधारी, मोहनलाल अहिरवार, राकेश श्रीवास्तव, राकेश पांडे, पवन दीक्षित, इंजीनियर राहुल शर्मा, जेपी गुप्ता एवं शहर के अन्य समाजसेवी अवस्थित रहे। मंच संचालन पूर्व सेना अधिकारी मनोज पाण्डे ने तथा आभार समिति के कोषाध्यक्ष मोहनलाल अहिरवार ने व्यक्त किया।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


