- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन
- मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित
- जनसुनवाई में 137 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई
- शिविरों में पात्र हितग्राहियों को मिला हित लाभ
- आत्मविश्वास सफलता की पहली सीढ़ी : भरत चतुर्वेदी
- ग्रुप कमाण्डर जैथलिया ने किया एनसीसी शिविर का निरीक्षण
Author: Jagran Today
ग्वालियर, 26 अक्टूबर। मध्य भारत प्रांत के सचिव दिनेश सेंथिया ने समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मण्डल (सक्षम) ग्वालियर समिति की ऑनलाइन बैठक ली। जिसमें 13 सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में 30 नवम्बर को होने वाले जिला अधिवेशन की तैयारी पर अपने-अपने विचार रखे और मध्य भारत प्रांत के सचिव दिनेश सेंथिया ने सक्षम से संबंधित सदस्यों को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी। ऑनलाइन बैठक में हरिश्चन्द्र जयसवाल, नरेन्द्र दांतरे, मनोज पाण्डेय, सोनू शर्मा, रविन्द्र बौहरे, अमित शर्मा, दिनेश दांतरे, शिवराज भदौरिया, रवि नरवरिया सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।
– राकेश अचल तो ये तय हो गया है कि भारत के पंत प्रधान नरेन्द्र दामोदर दास मोदी एसोसिएशन ऑफ साउथ ईस्ट एशियन नेशंस (आसियान) समिट में शामिल होने मलेशिया नहीं जा रहे। मोदी इस समिट में आभासी (वर्चुअली) जुड़ेंगे। मोदी की जगह भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर इस समिट में हिस्सा लेंगे। यह समिट मलेशिया की राजधानी कुआलालमपुर में 26 से 28 अक्तूबर तक है। आसियान सम्मेलन के जरिये दुनिया एक होने के बजाय दो धड़ों में बंटती नजर आ रही है। एक तरफ अमेरिका है और दूसरी तरफ रूस, चीन तथा भारत। अमेरिका के टैरिफ वार से…
– राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित भिण्ड, 25 अक्टूबर। राजस्व संबंधी सभी प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करें, साथ ही न्याय प्रकरणों में आदेश उपरांत राजस्व अभिलेख में यथाशीघ्र अमल करें। यह बात कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कही। इस दौरान अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय, समस्त एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, एसएलआर, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में नामांतरण, बटवारा एवं सीमांकन प्रकरणों के निराकरण की स्थिति, भू-राजस्व एवं डायवर्सन वसूली की प्रगति, भू-अर्जन के प्रकरण एवं राजस्व अभिलेख में अमल की स्थिति, साइबर तहसील नामांतरण,…
-आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान का जिला युवा सम्मेलन 28 को मेहगांव में भिण्ड, 25 अक्टूबर। स्वदेशी एवं आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान के युवा सम्मेलन की तैयारी को लेकर वीरांगना अवंती बाई छात्रावास भवन में भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक पार्टी जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, जिला महामंत्री धीरज चौधरी, जिला महामंत्री अतिराज सिंह नरवरिया, जिला उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा मंचासीन रहे। पार्टी जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित एवं समृद्ध भारत एवं स्वदेशी अभियान को अंतिम…
भिण्ड, 25 अक्टूबर। मौ एवं मेहगांव थाना क्षेत्र के बीच चल रही अवैध हथियार की फैक्ट्री के प्रकरण में पुलिस अधीक्षक द्वारा फरार आरोपियों पर तीन-तीन हजार रुपए के इनाम की घोषणा की गई थी, फरार आरोपियों में से एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। थाना बरोही पुलिस द्वारा प्रकरण में फरार आरोपियों की तलाश के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति बरोही के पास नायब मोड़ पर कट्टा रखकर घूम रहा है, जिसे पुलिस द्वारा पकड़ कर तलाशी ली गई तो उसके पास से एक 315 बोर का कट्टा एवं एक जिन्दा राउण्ड जप्त कर…
भिण्ड, 25 अक्टूबर। अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर जिला प्रशासन ने एक बार फिर सख्ती दिखाई है। कलेक्टर करोड़ी लाल मीणा के निर्देश पर शनिवार को देर रात हुई कार्रवाई में अवैध रेत परिवहन कर रहे पांच ट्रैक्टर-ट्रालियां जब्त की गईं। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और रेत माफिया भूमिगत हो गए हैं। अधिकारियों ने जब चालकों से रायल्टी संबंधी दस्तावेज मांगे तो कोई भी चालक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। मौके पर ही पांचों ट्रैक्टर-ट्रालियों को जब्त कर तहसील कार्यालय परिसर में खड़ा कराया गया। एसडीएम अखिलेश शर्मा ने कहा कि बिना रायल्टी या…
भिण्ड, 25 अक्टूबर। जिले के ग्राम रतवा स्थित ऐतिहासिक दधेश्वर महादेव मन्दिर में बीती रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। ग्रामीणों के अनुसार मन्दिर परिसर में स्थापित नंदी बाबा की प्राचीन मूर्ति को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा उखाड़कर लगभग तीन फुट गहरा गड्ढा खोद दिया गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल व्याप्त है। यह मन्दिर पृथ्वीराज चौहान के शासनकाल का बताया जाता है और सैकड़ों वर्ष पुराना धार्मिक स्थल है। दधेश्वर महादेव मन्दिर में दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मन्दिर में प्रतिदिन पूजा-अर्चना का कार्य किया…
भिण्ड, 25 अक्टूबर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रौल में रौन सेक्टर की बैठक आयोजित की गई। जिसमें यूनिसेफ एमपीवीएचए के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गणेश शाक्य ने टीकाकरण व्यवस्था को और सशक्त एवं सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि जिनका हेड काउंट सर्वे तैयार नहीं हुआ है, वे तुरंत अपना सर्वे तैयार करें तथा जिनका सर्वे अधूरा है, उसे शीघ्र पूर्ण करें। साथ ही टीकाकरण सत्र के दौरान सभी आशा एवं एएनएम को ड्यू लिस्ट तैयार करने, टीकाकरण कार्ड में सही एवं स्पष्ट एंट्री करने तथा प्रत्येक बच्चे को पोर्टल पर पंजीकृत करने के निर्देश दिए गए।…
भिण्ड, 25 अक्टूबर। आलमपुर क्षेत्र के ग्राम रजरापुरा में आयोजित की जा रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व शनिवार दोपहर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा रजरापुरा के हनुमान मन्दिर से प्रारंभ होकर प्राचीन हरिहरेश्वर बड़ी माता मन्दिर पहुंची। यहां विधिविधान के साथ पूजन कर कलशों में जल भरने के बाद कलश यात्रा छेदी मन्दिर, बस स्टैण्ड, मुख्य बाजार से होकर खोड़न मोहल्ला होती हुई कामाक्षा देवी मन्दिर के रास्ते वापिस रजरापुरा पहुंची। जहां कलश स्थापित किए गए। कलश यात्रा के दौरान आगे-आगे बैण्ड-बाजे और डीजे पर मनमोहक भजन चल रहे थे। जिसके पीछे बग्घी में सवार…
– दंदरौआ धाम में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन भिण्ड, 25 अक्टूबर। दंदरौआधाम में 1008 महामण्डलेश्वर रामदास महाराज के सानिध्य में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन चल रहा है। शनिवार को व्यास गद्दी से पं. दिनेश शास्त्री ने कहा कि भगवान को बांधने की शक्ति केवल प्रेम में है, प्रेम से ही भगवान को बांधा जा सकता है। वियोग में मनुष्य का बुढ़ापा बहुत जल्दी आता है, वियोग में व्यक्ति बहुत जल्दी बूढ़ा हो जाता है, क्योंकि वियोग मे उसको ना पहनने की सुध रहती है, ना ही भोजन की सुध रहती है और संसार के सभी…

