– तीन युवक जेल भेजे गए, नए एंगल से पुलिस कर रही है मामले की जांच
भिण्ड, 07 दिसम्बर। पिछले दिनों भिण्ड निवासी 20 वर्षीय छात्रा ज्योति जाटव द्वारा चंबल नदी में कूदकर जान देने के मामले में पुलिस बारीकी से जांच में जुटी हुई है। इस मामले के तीन आरापियों को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि दो युवतियों की तलाश की जा रही है।
भिण्ड के एमजेएस कॉलेज में पढ़ने वाली 20 वर्षीय छात्रा ज्योति जाटव की आत्महत्या का मामला उलझते जा रहा है। छात्रा के मोबाइल की चैट, इंस्टाग्राम मैसेज और भाई को भेजे गए स्क्रीनशॉट ने मौत के कारण की कहानी को बदल दिया है। यहां बता दें कि विगत दो दिसंबर मंगलवार को ज्योति अपने घर देव नगर कॉलोनी से चंबल पुल पहुंची। कुछ देर मोबाइल चलाने के बाद उसने नदी में छलांग लगा दी थी । मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और बाद में उसका शव बरामद किया गया। पुलिस ने शुरुआत में इसे सामान्य आत्महत्या माना, लेकिन बाद में मिले सबूतों ने मामले के जांच की दिशा ही बदल दी। बताया गया है कि आत्महत्या से पहले ज्योति ने अपने भाई को मैसेज भेजकर उसकी मौत के जिम्मेदार पांच नाम बताए थे, जिन पर बाद में मामला दर्ज किया गया। इसी आधार पर फूप पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने पवन राजावत, दीपक गर्ग और राजन राजावत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दो युवतियों की तलाश जारी है।


