भिण्ड, 07 दिसम्बर। सीटू कार्यकर्ताओं ने शनिवार की शाम को अजा/जजा शा. सीनियर बालक छात्रावास में छात्रों के साथ संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का 69वां परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें उपस्थित सभी लोगों व छात्रों ने पुष्प अर्पित कर एवं कैण्डल जलाकर मोन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षक बृजेश कुमार मौर्य ने कहा कि आज देश के अंदर एक ऐसी किताब मौजूद है, जिसने महिलाओं को सरपंच, पार्षद, अध्यक्ष, महापौर से लेकर विधायक, सांसद, मंत्री, लोकसभा स्पीकर, राष्ट्रपति बनने तक का समान अधिकार प्रदान किया। सीटू के जिला कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि संविधान पर आज खतरे के बादल मंडरा रहे हैं, जिसकी हमें रक्षा करने का संकल्प लेना है, श्रम कानूनों को खत्म कर श्रमिकों को गुलाम बनाने वाली नीतियां लागू की जा रही हैं। इसलिए बाबा साहब के बताए हुए मार्ग पर चलकर शिक्षा प्राप्त कर देश व समाज का नाम रोशन कर संविधान व श्रम कानूनों को बचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सीटू नेता हरगोविन्द जाटव, श्रीलाल माहौर, रामगोपाल बाल्मीक, राजाराम, समाजसेवी दादा रणधीर सिंह तोमर आदि लोग उपस्थित रहे।
Friday, August 7
BREAKING
- अग्रवाल समाज को संगठित होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी : कैलाश मित्तल
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग


