- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 09 दिसम्बर। पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव के निर्देशन में व एएसपी संजीव पाठक, सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक मुकेश शाक्य के नेतृत्व में जिला भिण्ड में अवैध शराब, अवैध हथियार व गुण्डा बदमाशों पर लगातार अभियान चलाकर धरपकड़ की कार्रवाई जारी है। इसी तारतम्य में मुखबिर से सूचना पर से न्यू गल्ला मण्डी भारौली रोड से एक आरोपी को एक 315 बोर की अधिया व तीन जिन्दा राउण्ड के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को उपलब्ध हुए अवैध शस्त्र के स्त्रोत व खरीद फरोख्त…
भिण्ड, 09 दिसम्बर। मालनपुर नगर में बेखौफ मेडिकल स्टोर खोलकर दबाए बेचने और छोटी-मोटी बीमारियों का इलाज करने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा है। बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चला रहे संचालक बेखौफ होकर कमीशन बाजी का खेल जोरों पर चल रहा है। मेडिकल स्टोर की लाइसेंस से जुड़े जिम्मेदार मौन बैठे हुए हैं। वैसे तो स्वास्थ्य विभाग में डग्गामार जग जाहिर है, पूरे मालनपुर नगर क्षेत्र में अवैध अस्पताल मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस खोलकर सरेआम मौत बांट रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मालनपुर नगर में संचालित पूजा मेडिकल स्टोर बिना वैध लाइसेंस के कई वर्षों…
भिण्ड, 09 दिसम्बर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार आगामी 10 दिसंबर को प्रदेश के नगरीय निकाय के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों (महापौर/ अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष/ नेता प्रतिपक्ष/ पार्षद) की प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित होने वाली बैठक अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दी गई है। कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने टेलीफोन एवं अन्य माध्यमों से भिण्ड जिले से नगरीय निकाय के समस्त निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम निरस्ती की सूचना दी है। आगामी बैठक की सूचना मिलने पर जानकारी दी जाएगी।
भिण्ड, 09 दिसम्बर। नगर परिषद आलमपुर के वार्ड क्रमांक 13 में पार्षद पद के लिए होने वाले उप चुनाव की आचार संहिता लागू होने के पश्चात प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आ गए है। नगर परिषद कार्यालय द्वारा नगर में विभिन्न स्थानों पर लगे शिलालेख ढक दिए गए है। नगर परिषद आलमपुर के वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद शीला देवी राठौड़ के आकस्मिक निधन के पश्चात पार्षद पद रिक्त पड़ा हुआ था। इसी के चलते निर्वाचन आयोग द्वारा नगर परिषद आलमपुर के उक्त वार्ड में पार्षद पद के लिए उप चुनाव कराया जा रहा है। पार्षद पद हेतु आगामी 29 दिसंबर…
भिण्ड, 09 दिसम्बर। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड ने अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र 9-अटेर, 10-भिण्ड, 11-लहार, 12- मेहगांव एवं 13-गोहद (अजा) को निर्देशित किया है कि निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 में अंतर्गत मतदान केन्द्र पर बीएलए के साथ बैठक के दौरान वाचन उपरांत कार्रवाई विवरण, पंचनामा, फोटोग्राफ जिले की वेबसाइड पर अपलोड किया जाना है। इसी तारतम्य में लेख है, कि आप प्रतिदिन जानकारी गूगल लिंक के प्रपत्र में कार्यालय कलेक्टर (निर्वाचन) जिला भिण्ड को भिजवाना सुनिश्चित करें, जिससे गूगल लिंक में जानकारी भरवाई जा सके। अत: आप प्रतिदिन के…
भिण्ड, 09 दिसम्बर। मप्र राज्य निर्वाचन आयोग का पत्र 5 दिसंबर द्वारा नगर पालिका/ पंचायतों के उप निर्वाचन वर्ष 2025- उत्तरार्द्ध हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है, उक्त निर्वाचन से संबंधित कार्रवाईयों को समय-सीमा में संपन्न कराए जाने हेतु कलेक्टर भिण्ड ने नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। संबंधित नोडल अधिकारी सौंपे गए कार्यों को अपने अधीनस्थ स्टाफ से सहयोग लेकर निर्वाचन कार्य संपन्न कराएं। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने अपर कलेक्टर भिण्ड लक्ष्मीकांत पाण्डे को कानून एवं व्यवस्था तथा आदर्श आचरण संहिता का क्रियान्वयन, एसडीएम अखिलेश शर्मा को मतदान दल गठन, प्रशिक्षण तथा परिवहन प्रबंधन, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला…
भिण्ड, 09 दिसम्बर। मप्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के पत्र 5 दिसम्बर के क्रम में मप्र नगर पालिका नियम 1994 के नियम 13, 14 में निहित प्रावधान अनुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड ने नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 हेतु नगरीय निकाय के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए हैं। जिसमें नगर पालिका लहार के वार्ड क्र.5 के लिए एसडीएम लहार विजय यादव को रिटर्निंग अधिकारी, तहसीलदार लहार दीपक शुक्ला को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, नगर परिषद आलमपुर के वार्ड क्र.13 के लिए नायब तहसीलदार रौन महेश माहोर को रिटर्निंग अधिकारी एवं उपयंत्री नगर परिषद दबोह हरीप्रताप कुशवाह को…
– सौर पंप स्थापना हेतु चलाया जा रहा है विशेष अभियान – इच्छुक पात्र किसानों के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ भिण्ड, 09 दिसम्बर। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास भिण्ड ने जिले के सभी किसानों से कहा है कि प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के अंतर्गत सौर पंप स्थापना हेतु राज्य शासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस योजना का लाभ इच्छुक पात्र किसानों को उपलब्ध कराने के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ है। योजना के अंतर्गत 3 एचपी/ 5 एचपी एवं 7.5 एचपी क्षमता के सौर पंप स्वीकृत किए जा रहे हैं। पात्र किसानों को शासन द्वारा…
– राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल ग्वालियर, 09 दिसम्बर। केन्द्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 10 और 11 दिसंबर को अपने दो दिवसीय ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे। उनका यह दौरा ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में प्रगतिशील विकास कार्यों की समीक्षा, सामाजिक दायित्वों से जुड़े कार्यक्रमों में सहभागिता तथा जन-समुदाय के बीच मानवीय संवेदनाओं के आदान-प्रदान से परिपूर्ण रहेगा। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया अपने इस दो दिवसीय प्रवास के दौरान कई परिवारों से स्नेह-भेंट करेंगे तथा सामाजिक अनुष्ठानों और संवेदना-सभाओं में सहभागी होकर जन-भावनाओं से सीधे जुड़ेंगे। प्रवास के पहले दिन दिल्ली से ग्वालियर आगमन…
– राकेश अचल कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का ये सुझाव काबिले गौर है कि भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू पर अपनी शिकायतों और नेहरू जी की गलतियों की एक फेहरिस्त बनाकर उनके बारे में एकमुश्त बहस कर ये अध्याय हमेशा के लिए बंद कर दें। पं. जवाहरलाल नेहरू भाजपा की आंख की एक ऐसी किरकिरी हैं जो पलकों में फंसकर रह गए हैं और जब चाहे तब भाजपा को रुला देते हैं। पं. नेहरू को गए 61 साल हो गए हैं। वे भारतीय ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय मानस में एक हीरो की तरह बसे हुए हैं किंतु भाजपा एक…

