भिण्ड, 08 दिसम्बर। जिले समेत प्रदेश भर की ज्वलंत जनसमस्याओं को लेकर लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी मप्र के आह्वान पर सोमवार को भिण्ड से सैकड़ों आंदोलनकारी भोपाल के लिए रवाना हुए। आंदोलनकारी 9 दिसंबर को भोपाल के नीलम पार्क में आयोजित एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे, जिसकी अगुवाई पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक रघु ठाकुर करेंगे।
धरना-प्रदर्शन की सबसे प्रमुख और प्राथमिक मांग भिंड जिले में पीपीपी मॉडल के बजाय पूर्णत: शासकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना है। पार्टी नेताओं ने स्पष्ट किया कि निजी भागीदारी (पीपीपी मॉडल) से स्थापित मेडिकल कॉलेज आमजन और विशेषकर गरीब वर्ग के हित में नहीं होते, क्योंकि इनमें चिकित्सा शिक्षा और इलाज दोनों अत्यधिक महंगे हो जाते हैं। इसलिए भिण्ड में केवल शासन द्वारा संचालित शासकीय मेडिकल कॉलेज ही स्थापित किया जाए, जिससे क्षेत्र के लोगों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। भिण्ड शहर के बरुआ नगर में दबंगों द्वारा आम रास्ते पर किए गए कब्जे को हटाकर आमजन के लिए मार्ग खोलने और कब्जाधारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी आंदोलन का हिस्सा रहेगी। इसके अतिरिक्त अतिथि विद्वानों के समयबद्ध नियमितीकरण की मांग को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।
इसके साथ ही कटनी जिले में भी शासकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना, शहडोल, कटनी सहित अन्य जिलों में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई, शासकीय जमीनों से कब्जा हटाकर दोषियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग उठाई जाएगी। इसके अलावा बरही-मैहर मार्ग पर बने महानदी पुल को तत्काल उद्घाटित कर यातायात के लिए शुरू करने की मांग भी प्रमुखता से रखी जाएगी। इसके साथ ही धरने में किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर भी आवाज़ उठाई जाएगी। बुजबुजा एवं डोकरिया ग्राम में बेलस्पन पावर प्लांट के नाम पर किसानों की जबरन दर्ज की गई भूमि को पूर्ववत किसानों के नाम दर्ज कराने, अति वर्षा से फसल नुकसान झेलने वाले किसानों को 20 हजार प्रति एकड़ मुआवजा तथा हर फसल के लिए समय पर खाद उपलब्ध कराना और पंचायत स्तर पर वितरण सुनिश्चित करना धरने की अहम मांगों में शामिल हैं।
लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि भोपाल धरने के बाद भी सरकार ने इन मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया, तो आगामी फरवरी माह में दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा राष्ट्रीय आंदोलन किया जाएगा। पार्टी का कहना है कि यह आंदोलन आम जनता की बुनियादी जरूरतों और अधिकारों की लड़ाई है, जिसे हर हाल में जारी रखा जाएगा।
Friday, August 7
BREAKING
- अग्रवाल समाज को संगठित होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी : कैलाश मित्तल
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग

