Author: Jagran Today

– खनिज पदार्थों के अवैध परिवहन के खिलाफ रात्रिकाल में भी कार्रवाई जारी ग्वालियर, 07 दिसम्बर। जिले में खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ रात्रिकाल में भी कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर गई खनिज विभाग की टीम ने शनिवार की रात छापामार कार्रवाई कर बिलौआ के समीप बिना रॉयल्टी के गिट्टी व डस्ट अवैध परिवहन करते मिले 3 डंपर जब्त किए हैं। जिला खनिज अधिकारी घनश्याम सिंह यादव ने बताया कि जब्त किए गए तीनों डंपर पुलिस थाना बिलौआ की अभिरक्षा में खड़े कराए गए हैं। साथ…

Read More

ग्वालियर, 07 दिसम्बर। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट 9 व 10 दिसंबर को ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे। 10 दिसंबर को विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। प्रभारी मंत्री सिलावट 9 दिसंबर को रात्रि 9 बजे सड़क मार्ग से ग्वालियर पहुंचेंगे। स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे। 10 दिसम्बर को दोपहर 3.15 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। शाम 7.40 बजे ग्वालियर से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Read More

– राकेश अचल सुर्खियों पर सियाराम के हावी रहने की वजह से वे तमाम खबरें भी बेमौत मर जाती हैं, जिन्हें विमर्श के केन्द्र में रहना चाहिए। ऐसी ही हैरान कर देने वाली खबर मप्र की है। खबर ये है कि केरल में जब शत-प्रतिशत लोग साक्षर हो रहे हैं, तब मप्र में बच्चे पढ़ने से जी चुरा रहे हैं। मप्र ऐसा अजूबा राज्य है जहां छात्रों और शिक्षकों की संख्या में अप्रत्याशित रूप से गिरावट आ रही है। मप्र में 2003 से भाजपा की सरकार है, 2014 में ये सरकार डबल इंजन की हो गई, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र…

Read More

– शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाएं : विधायक कुशवाह – शा. उमावि क्र.दो के मैदान में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन भिण्ड, 06 दिसम्बर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खेलो इंडिया और फिट फॉर युवा विकसित भारत अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सांदीपनि शा. उमावि क्र.2 के मैदान में सांसद संध्या राय के मुख्य अतिथ्य और विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह के विशेष आतिथ्य में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत भिण्ड सुनील दुबे, डिप्टी कलेक्टर महेन्द्र सौजन्य, जिला शिक्षा अधिकारी आरडी मित्तल सहित अन्य अधिकारी,…

Read More

– सांसद संध्या राय ने लोकसभा सदन में रेल मंत्री का कराया ध्यान आकर्षित भिण्ड, 06 दिसम्बर। सांसद संध्या राय ने भिण्ड दतिया संसदीय क्षेत्र के विकास को गति प्रदान करने के लिए भिण्ड रेल्वे स्टेशन को राजधानी दिल्ली एवं भोपाल से सीधे रेल कनेक्टिविटी प्रदान करने का विषय को प्रमुखता से लोकसभा में उठाकर केन्द्रीय रेल मंत्री का ध्यान आकर्षित कराया। सांसद संध्या राय ने लोकसभा में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का ध्यान आकर्षित कराते हुए बताया कि भिण्ड नागरिकों की यात्रा सुविधा व्यापारिक गतिविधियों और समग्र विकास के लिए अति महत्वपूर्ण है। भिण्ड देश और प्रदेश की…

Read More

– कांग्रेस ने जिले की नगर पालिकाओं में हो रहे भ्रष्टाचार के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा भिण्ड, 06 दिसम्बर। जिले की नगर पालिका एवं नगर परिषदों में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच कराने के लिए ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने कलेक्टर को पूर्व में पत्र लिखकर एक सप्ताह में जांच कर भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा कोई जांच नहीं करने पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने की चेतावनी दी थी। ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में बड़ी तादाद में कांग्रेसजनों ने कलेक्ट्रेट परिसर पंहुचकर मुख्यमंत्री डॉ.…

Read More

– स्व. जयद्रथ सिंह के निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की भिण्ड, 06 दिसम्बर। केन्द्र्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी के साथ शहर निवासी स्व. जयद्रथ सिंह कुशवाहा के निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह एवं भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे। केन्द्रीय मंत्री चौहान ने स्व. कुशवाह के परिवारजनों से भेंट कर उनके दुख में सहभागीता जताई और जयद्रथ सिंह के योगदानों को याद किया। चौहान ने परिवार को हर संभव सहारा देने का भरोसा दिया और इस दुखद अवसर पर उनके साथ संपूर्ण समर्थन का आश्वासन व्यक्त किया।…

Read More

भिण्ड, 06 दिसम्बर। होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड सुनील दुबे के मुख्य आतिथ्य में होमगार्ड कार्यालय किला परिसर में होमगार्ड का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर परेड द्वारा सलामी दी गई एवं मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में मुख्यत: होमगार्ड के जवान, एसडीईआरएफ के जवान एवं सिविल डिफेंस वालेंटियर ने भाग लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रपति, गृहमंत्री भारत सरकार एवं केन्द्रीय गृह सचिव के संदेशों का वाचन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा जवानों के प्रतिभाशाली बालक, बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया तथा…

Read More

भिण्ड, 06 दिसम्बर। संविधान के रचयिता बाबा साहब आंबेडकर की पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस सामाजिक समरसता के रूप में शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को सब्जी मण्डी स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी सहित वरिष्ठ नेता और कांग्रेस पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी ने कहा कि बाबा साहब सामाजिक समरसता के जनक थे। बाबा साहब सामाजिक रूप से पिछड़े वंचितों के हित के लिए सदैव संघर्ष किया। उन्होंने एक जाति…

Read More

– मूर्ती पूजा में नही किताबों में मिलेंगे अम्बेडकर : विनोद सुमन भिण्ड, 06 दिसम्बर।  बाबा भीमराव अम्बेडकर को यदि अपने नजदीक रखना चहाते हो जीवन में पहला संघर्ष शिक्षा प्राप्त करने के लिए करना होगा उस शिक्षा से प्राप्त ज्ञान का उपयोग समाज में फैली असमानता को दूर करते हुए सामाजिक परिवर्तन करने के लिए करना चाहिए इसलिए बाबा भीमराव अम्बेडकर ने अपने अनुयाई समर्थकों से कहा था आगामी समय में हम मूर्ती पूजा में नहीं मिलेंगे बल्कि हमारे द्वारा लिखी हुई पुस्तकों के अध्ययन में मिलेंगे सब्जी मंडी में बाबा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद…

Read More