- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 07 दिसम्बर। जिले के मेहगांव थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम लाड़मपुरा के पास भिण्ड-ग्वालियर रोड पर डंपर एवं ट्रक की भिड़न्त में ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार प्रमोद पुत्र शंकरलाल केवट उम्र 48 साल निवासी फिरोजाबाद उप्र ने पुलिस को सूचना दी कि शनिवार की दोपहर में लड़मपुरा गांव के पास भिण्ड ग्वालियर रोड पर एक अज्ञात डंपर के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उसके भाई ओमवीर केवट उम्र 21 साल के ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे उसकेे भाई की मौत…
भिण्ड, 07 दिसम्बर। जिले के ऊमरी थाना क्षेत्र में स्थित बंद पड़े राजावत फिलिंग सेंटर पर रविवार शाम जामुन के पेड़ से 40 वर्षीय व्यक्ति का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिण्ड भेज दिया। जानकारी के अनुसार ऊमरी कस्बे में रहने वाला मंतोली पुत्र भिखारीलाल खटीक उम्र 40 वर्ष रविवार दोपहर घर से काम पर जाने की कहकर निकला था। शाम करीब 5 बजे कस्बे से लगभग 2-3 किमी दूर लंबे समय से बंद पड़े राजावत फिलिंग सेंटर के पास जामुन के पेड़ पर एक व्यक्ति को फांसी पर…
भिण्ड, 07 दिसम्बर। जिले के गोहद नगर निवासी दो नाबालिग बहनें गुरुवार रात को अचानक लापता हो गई। गोहद थाना पुलिस ने जांच करने के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ नाबालिग बालिकाओं को ले जाने का मामला दर्ज किया है। लापता बालिकाओं के पिता ने काफी खोजबीन करने के बाद गोहद थाना पहुंचकर पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि उसे आशंका है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी दोनों लड़कियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया है। पुलिस के अनुसार विगत गुरुवार को गोहद में रहने वाली दो नाबालिग बहनें रात करीब 9 बजे अपने घर से निकली थी।…
– जिले में मौसम का मिजाज बदला भिण्ड, 07 दिसम्बर। जिले में विगत दो दिनों से दिन और रात दोनों के तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सुबह से ही निकलने वाली तेज धूप राहत जरूर दे रही है, लेकिन सर्द हवाएं सुबह और शाम को फिर ठंड का एहसास कराने लगी हैं, जिससे दिन का पारा भी नीचे आने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भिण्ड का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जो रविवार सुबह बढ़कर 11 डिग्री पर पहुंच गया। इसी तरह अधिकतम तापमान भी 23 डिग्री से…
भिण्ड, 07 दिसम्बर। जिले, प्रदेशभर की ज्वलंत जनसमस्याओं को लेकर लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के आह्वान पर 8 दिसंबर को भिण्ड से सैकड़ों की संख्या में आंदोलनकारी भोपाल के लिए कूच करेंगे तथा 9 दिसंबर को भोपाल के नीलम पार्क में आयोजित एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे, जिसकी अगुवाई पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक माननीय रघु ठाकुर करेंगे। धरना-प्रदर्शन की सबसे प्रमुख और प्राथमिक मांग भिण्ड जिले में पीपीपी मॉडल के बजाय पूर्णत: शासकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना है। पार्टी नेताओं ने स्पष्ट किया कि निजी भागीदारी (पीपीपी मॉडल) से स्थापित मेडिकल कॉलेज आमजन और विशेषकर गरीब वर्ग के हित…
भिण्ड, 07 दिसम्बर। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम में निव्या बंधन सर्वजातीय शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति द्वारा 25 दिसंबर को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए समिति पदाधिकारी ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन में समाज के गरीब परिवारों के बेटे-बेटियों के विवाह संपन्न कराए जाएंगे। विवाह सम्मेलन का आयोजन 25 दिसंबर को दंदरौआ धाम परिसर में किया जाएगा। इसके लिए वर एवं वधु पक्ष की पंजीयन प्रक्रिया जारी है। इस मौके पर मुख्य रूप से दंदरौआ धाम महंत रामदास महाराज, समिति अध्यक्ष प्रदीप राणा मौजूद रहेंगे। विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 संशोधित कार्यक्रम…
भिण्ड, 07 दिसम्बर। मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर से होने वाले लाभ के साथ ही उपभोक्ता हित की योजनाएं जैसे बकायादार उपभोक्ताओं के लिए समाधान योजना 2025-26, 5 रुपए में नवीन कनेक्शन, सोलर रूफटॉप तथा बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम और बचाव के लिए जन जागरूकता हेतु मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी भिण्ड वृत्त के महाप्रबंधक अमरेश शुक्ला ने दी है। यह कार्यशाला 8 दिसंबर सोमवार को दोपहर 3 बजे एमपीईबी परिसर वाटर वर्क्स कार्यालय सभागार भिण्ड में आयोजित होगी। कार्यशाला में कंपनी मुख्यालय भोपाल से महाप्रबंधक (स्मार्ट मीटरिंग…
– स्मार्ट सिटी के माध्यम से सचिन तेंदुलकर मार्ग का नवनिर्माण हो – सांसद ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए दिशा-निर्देश – शहर के प्रवेश मार्गों एवं कृषि के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश ग्वालियर, 07 दिसम्बर। शहर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों का कार्य तेजी से और गुणवत्ता के साथ किया जाए, ताकि शहर वासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। सचिन तेंदुलकर मार्ग के नवनिर्माण का कार्य स्मार्ट सिटी के माध्यम से कराया जाए। इसके साथ ही विभागीय समन्वय के साथ विकास परियोजनाओं को तेजी के साथ अमलीजामा पहनाया जाए। क्षेत्रीय सांसद भारत…
– जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जिला मुख्यालय पर प्रति रविवार होगा जैविक सेतु कार्यक्रम – नागरिकों को उपलब्ध कराए जाएंगे जैविक उत्पाद ग्वालियर, 07 दिसम्बर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्टर रुचिका चौहान की पहल पर जिला मुख्यालय पर जैविक सेतु कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। इसके तहत रविवार को संयुक्त कृषि परिसर रेसकोर्स रोड पर जैविक उत्पादों की बिक्री के लिए मेले का आयोजन किया गया। मेले में जिले के किसानों ने अपने-अपने खेत पर जैविक खेती के माध्यम से उत्पादित फल, सब्जी एवं अन्य सामग्री का…
ग्वालियर, 07 दिसम्बर। सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर रविवार को सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सेना का ध्वज (बैज) लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सांसद भारत सिंह कुशवाह, नगर निगम सभापति मनोज तोमर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, कलेक्टर रुचिका चौहान, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, अपर आयुक्त प्रतीक राव सहित विभागीय अधिकारियों को सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर ध्वज (बैज) लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों ने झंडा दिवस की महत्ता बताते हुए भूतपूर्व सैनिकों एवं शहीद सैनिकों के परिवारों के कल्याण में इस योगदान…

