भिण्ड, 08 दिसम्बर। बरोही थाना क्षेत्र अंतर्गत ललासिंह का पुरा में एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार विकास उम्र 27 वर्ष निवासी ललासिंह का पुरा पीपरी ने अपने घर के बाहर वाले कमरे में रविवार सुबह करीब 11 बजे फांसी लगा ली। कुछ देर बाद मृतक की मां सखी देवी पहुंचीं तो उन्होंने बेटे को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद अन्य परिजन को जानकारी दी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतरवाकर जिला अस्पताल भेजा जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की मां ने बताया कि करीब 15 दिन पहले विकास की पत्नी शिवानी मायके गई हुई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
Thursday, July 30
BREAKING
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित


