भिण्ड, 27 दिसम्बर.मनीष।
बाराही देवी मन्दिर परिसर में अखिल भारतीय कौरव क्षत्रिय महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मलखान सिंह कौरव ने की। बैठक का शुभारंभ मां बाराही देवी एवं पितामह भीष्म के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
बैठक में कौरव अयोध्या मन्दिर समिति के गठन सहित संगठन से जुड़े कई अहम विषयों पर चर्चा हुई। इसी दौरान महासभा के आजीवन अध्यक्ष पद को लेकर विश्वास मत पर विचार किया गया। सजातीय बंधुओं की सर्वसम्मति से ध्वनिमत द्वारा प्रस्ताव पारित कर चौधरी मलखान सिंह कौरव को पुन: महासभा का आजीवन राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से कौरव अयोध्या मन्दिर समिति का गठन किया गया। समिति में शिवप्रकाश सिंह कौरव उर्फ पप्पू को अध्यक्ष, रामनारायण सिंह पटेल को उपाध्यक्ष, सज्जन सिंह कौरव (खुर्द) को कोषाध्यक्ष, दलवीर सिंह कौरव (ऊचागांव) को सचिव, सत्यप्रकाश सिंह कौरव (दाऊ) को सहसचिव तथा एडवोकेट चंदप्रकाश सिंह कौरव को विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया। बैठक में संगठन को और मजबूत करने के लिए महिला प्रकोष्ठ एवं युवा मोर्चा के गठन पर भी चर्चा की गई। साथ ही पूर्व समिति का लेखा-जोखा 10 जनवरी 2026 तक प्रस्तुत किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए चौधरी मलखान सिंह कौरव ने कहा कि समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है। युवा पीढ़ी को शिक्षा से जोड़ना समाज के विकास के लिए जरूरी है। उन्होंने फिजूलखर्ची, तेरहवीं एवं दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का आह्वान किया। आजीवन अध्यक्ष घोषित होने पर रमाशंकर सिंह रमा कौरव ने अपने निवास पर सभी पदाधिकारियों एवं अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर लहार जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष रामेश्वर दयाल कौरव, अयोध्या मंदिर महंत संतुदास महाराज, अयोध्या मंदिर समिति के अध्यक्ष शिवप्रकाश सिंह कौरव, उपाध्यक्ष रामनारायण सिंह पटेल, महासचिव डॉ. ओपी सिंह कौरव, सचिव दलवीर सिंह कौरव कोषाध्यक्ष, सज्जन सिंह कौरव, संतोष कानूनगो, यशमंत सिंह, रामजी शरण कौरव पट्टीदार कल्याण सिंह (शिक्षक), विधि सलाहकार एडवोकेट चंद्रप्रकाश कौरव, रमाशंकर सिंह रमा कौरव, संतोष वकील, विजय सिंह, रामलखन सिंह पटवारी, लक्ष्मी कौरव, देवेन्द्र सिंह, कप्तान सिंह, वीरेन्द्र सिंह, एडवोकेट कुंजबिहारी कौरव सहित सैकड़ों समाजबंधुओं ने नवनियुक्त समिति को बधाई दी।


