भिण्ड, 27 दिसम्बर.मनीष दुबे।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मेहगांव मण्डल के पूर्व अध्यक्ष जगदीश शर्मा के छोटे भाई एवं राहुल शर्मा के विशंभर दयाल शर्मा का गत 22 दिसंबर को निधन हो गया। उनके निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है। शोक व्यक्त वालों में भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ, संभागीय प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव, जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, सांसद संध्या राय, मंत्री राकेश शुक्ला, विधायकद्वय नरेन्द्र सिंह कुशवाह एवं अम्बरीश शर्मा गुड्डू, पूर्व मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया एवं ओपीएस भदौरिया, पूर्व सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद एवं अशोक अर्गल, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह कुशवाह एडवोकेट, केशव सिंह भदौरिया, वीरेन्द्र सिंह राणा, संजीव कांकर, नाथूसिंह गुर्जर, रविसेन जैन, राजेन्द्र शर्मा राजे, कोकसिंह नरवरिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक चौधरी, मायाराम शर्मा एडवोकेट, डॉ. रमेश दुबे, जिला उपाध्यक्ष अनिल कटारे, उपेन्द्र शर्मा, उपेन्द्र राजौरिया, अनिल सिंह कुशवाह, राजेन्द्र सिंह तोमर, जिला महामंत्री धीरसिंह भदौरिया, मनोज अनंत, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय दैपुरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया, जिला मंत्री राधाकृष्ण शर्मा, डॉ. तरुण शर्मा, पिंकी शर्मा, रश्मि खटीक, बजरंग सिंह भदौरिया आदि प्रमुख हैं।


