– समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित
भिण्ड, 05 जनवरी.मनीष दुबे ।
सभी विभाग सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करें। 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों पर विशेष ध्यान दिया जाए। यह निर्देश कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी तथा कई अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।
कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने विशेष रूप से सीएम हेल्पलाइन पर ध्यान केंद्रित करते हुए लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित कर कहा कि सभी अपने विभाग अंतर्गत कार्यरत रेगुलर, मानदेयी और अनियमित कर्मचारियों का समग्र ई-केवाईसी कराएं। उन्होंने ई-केवाईसी की समीक्षा कर कहा कि समस्त नगरीय निकाय सीएमओ और सीईओ जनपद समग्र ई-केवाईसी पर विशेष ध्यान दें और कार्य में प्रगति लाएं। उन्होंने टीएल पत्र निराकरण की समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।


