Author: Jagran Today

– चयनित यात्री कलेक्ट्रेट के भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त करें यात्रा के टिकट भिण्ड, 07 जनवरी.मनीष दुबे। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत द्वारका-सोमनाथ यात्रा 11 से 17 जनवरी तक आयोजित यात्रा भिण्ड-ग्वालियर-शिवपुरी-श्योपुर जिले से द्वारका-सोमनाथ तक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। उक्त यात्रा के चयनित यात्री 8 जनवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक एवं 9 व 10 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक (तीन दिन) यात्रा के टिकट कार्यालय कलेक्ट्रेट के भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त करेंगे। द्वारका-सोमनाथ यात्रा के संबंध में कंट्रोल रूम स्थापित मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत द्वारका-सोमनाथ यात्रा 11…

Read More

शिवपुरी, 07 जनवरी। सूर्यांश आयुर्वेदा फाउण्डेशन ट्रस्ट शिवपुरी ने जन कल्याणकारी गतिविधि स्वास्थ्य शिविरों की श्रंखला में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शिवपुरी में प्रशिक्षणर्थियों हेतु नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं आयुर्वेद चिकित्सा एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर में लगभग 137 से अधिक लोग लाभांवित हुए। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमुदबाला बरणा तथा विशिष्ठ अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा रहीं। अध्यक्षता जिला आयुष अधिकारी अनिल वर्मा, प्राचार्य आईटीआई सचिन कौरव संयोजक, पूर्व प्राचार्य आईटीआई नीरज गुप्ता अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिविर के आयोजन हेतु प्राचार्य आईटीआई सचिन कौरव…

Read More

– जिले में 6 और जरूरतमंद महिलाएं बनीं ‘शक्ति दीदी’ – अब तक 95 महिलाओं को मिली है फ्यूल डिलेवरी वर्कर की नौकरी ग्वालियर, 07 जनवरी। किसी ने वर्षों से संजोई अपनी अभिलाषा साकार कर ली तो किसी ने स्वाभिमान के साथ बैंक का कर्जा चुका दिया। किसी ने बच्चों की फीस भर दी तो किसी ने अपने बच्चों को खिलौने दिला दिए। इसी तरह किसी ने आभूषण खरीद लिए तो किसी ने घर की जरूरत का सामान खरीद लिया। यहां बात हो रही है महिला सशक्तिकरण की नई इबारत लिख रहीं ग्वालियर जिले की शक्ति दीदियों की। ग्वालियर जिले…

Read More

– राकेश अचल तानाशाह हों या लोकशाही के मानने वाले, लेकिन दुनिया में पसंद वे ही नेता किए जाते हैं जिनकी रीढ़ (यानि मेरुदण्ड) सीधी होती है। ऐसे नेता दुनियां के किसी न किसी मुल्क में पैदा होते रहते हैं। तनकर खडे होने वाले नेता किसी भी मुल्क की थाती होते हैं, फिर चाहे मुल्क आकार में छोटा हो या बड़ा। सीधी, सतर न झुकने वाले मेरुदण्ड वाले नेताओं की फेहरिस्त में नया नाम जुड़ा है कोलंबिया के राष्ट्रपति पेट्रो का। पेट्रो ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुली चेतावनी दी और ललकारते हुए कहा है कि अगर अमेरिका…

Read More

मौ, 06 जनवरी। अभी हाल ही में भारतीय पुलिस सेवा 1999 आईपीएस निरंजन बी बायंगड़कर को डीआईजी से आईजी साइबर सेल भोपाल बनाए जाने पर व भिण्ड पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव को डीआईजी बनाए जाने पर मौ नगर के पत्रकारों व जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी। बधाई देने वालों में वरिष्ठ पत्रकार हीरा सिंह यादव, उदयवीर सिंह राजा जुनेजा, पंचम सिंह यादव, रामअवतार शिवहरे, रुपेश यादव, श्यामवीर यादव, बृजेन्द्र सिंह, राधाकृष्ण यादव, अवधेश यादव आदि प्रमुख हैं।

Read More

– कलेक्टर ने कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के छात्रों के लिए किया अवकाश घोषित भिण्ड, 06 जनवरी। भिण्ड जिले में इस समय हाड़ गलाने वाली सर्दी पड़ रही है, यहां घने कोहरे के साथ पारा सात डिग्री पर पहुंच गया है। अत्याधिक सर्दी व शीत लहर के चलते कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने भी सात एवं आठ जनवरी को दो दिन का स्कूली अवकाश घोषित कर दिया है। भिण्ड जिले में की सोमवार देर रात से ही पूरा जिला घने कोहरे की चपेट में है। बादल छंटने के बाद अब सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मंगलवार को…

Read More

भिण्ड, 06 जनवरी। जिला चिकित्सालय भिण्ड में राज्य स्तरीय टीम द्वारा कायाकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को पीयर असेस्मेंट सिविल अस्पताल हजीरा जिला ग्वालियर के प्रभारी एवं एक्सटर्नल असेसर डॉ. प्रशांत नायक एवं जिला अस्पताल मुरार ग्वालियर के सर्जीकल स्पेशिलिस्ट एवं क्वॉलिटी असेसर डॉ. प्रणव दीक्षित द्वारा किया गया। पीयर असेस्मेंट के अंतर्गत दोनों ही असेसर द्वारा कायाकल्प के सभी थीमेटिक एरिया जैसे इंफेक्शन कंट्रोल, हायजीन प्रमोशन, बियोंड बाउण्ड्री एवं ईको फेडिली के अंतर्गत आब्जर्बेशन, पेंसेट इंटरव्यू, स्टाफ इंटरव्यू एवं रिकार्ड रिव्यू द्वारा असेसमेंट किया गया, अधिकांश जगहों पर संतोषजनक व्यवस्था पाई गई। असेसमेंट के दौरान दोनों असेसर के साथ…

Read More

– लहार के अभिभाषकों ने प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार सौंपा ज्ञापन भिण्ड, 06 जनवरी। ग्वालियर के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल मिश्रा की जल्द रिहाई की मांग को लेकर नगर के अभिभाषकों ने एसडीएम लहार के प्रतिनिधि तहसीलदार दीपक शुक्ला को प्रधानमंत्री के नाम से एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि मध्यप्रदेश में बकीलों के विरुद्ध आए दिन झूठे मुकद्दमें कायम किए जा रहे हैं, जिसमें ग्वालियर के वरिष्ठ अभिभाषक अनिल मिश्रा सहित अभिभाषकों के विरुद्ध झूठा प्रकरण कायम कराकर जेल भेजा गया है व जिन लोगों द्वारा मनुस्मिति का सरेआम दहन किया गया उनके विरुद्ध आज तक…

Read More

भिण्ड, 06 जनवरी। नगर परिषद मेहगांव ने सदर बाजार में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया। सीएमओ मेहगांव महेश पुरोहित के नेतृत्व में नगर परिषद का अमला सक्रिय हुआ। दुकानों के सामने आम पैदल रास्तों पर रखे सामान को हटाकर रास्ते खाली कराए गए। सीएमओ महेश पुरोहित ने बताया कि दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे सामान रखने से पैदल मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था। इससे आम नागरिकों को आने-जाने में भारी कठिनाई हो रही थी और शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थीं। दो दिन पूर्व नगर परिषद ने मुनादी करवाई और दुकानदारों को चेतावनी जारी की कि वे स्वयं अतिक्रमण…

Read More

भिण्ड, 06 जनवरी। जल संसाधन विभाग अधिकारियों की समीक्षा बैठक कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की गई। उन्होंने बैठक में कनेरा उद्वहन सिंचाई एवं पेयजल योजना की समीक्षा कर कार्य की भौतिक प्रगति, कार्य पूर्ण करने की अवधि तथा क्रियान्वयन में विलंब के कारण की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्धारित सिंचाई लक्ष्य, कनेरा उद्वहन सिंचाई एवं पेयजल योजना अंतर्गत फीडर नहर निर्माण कार्य, सिमार स्टॉप डेम भिण्ड, गोहद में पाना नाला का गहरीकरण का कार्य, मौ शाखा नहर के मध्य क्षतिग्रस्त बैंक एवं लाइनिंग के मरम्मत कार्य, नुन्हाटा स्टॉप डेम,…

Read More