भिण्ड, 05 जनवरी। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत मप्र और शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश में अल्प अवधि रोजगार प्रशिक्षण कोर्स के अंतर्गत महाविद्यालय छात्रों के प्रशिक्षण हेतु ब्यूटीशियन कोर्स का प्रशिक्षण का शुभारंभ सोमवार को किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा ने सभी छात्रों को प्रशिक्षण में भाग लेने की शुभकामनाएं दी और नियमित रूप से प्रशिक्षण पूर्ण करने के लिए आग्रह किया। उन्होंने बताया ब्यूटीशियन एक ऐसा प्रशिक्षण है जिसके माध्यम से सभी छात्राएं स्वरोजगार प्राप्त कर सकती है और आत्मनिर्भर बन सकती है विकसित भारत के नेतृत्व यह एक नींव के पत्थर के समान है।
स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रो. मोहित कुमार दुबे ने सभी विद्यार्थियों को नियमित रूप से ब्यूटीशियन कोर्स करने के लिए आग्रह दिया। उन्होंने कहा कि ब्यूटीशियन प्रशिक्षण स्वरोजगार के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाता है, जिससे वे अपना ब्यूटी पार्लर खोल सकती हैं, फ्रीलांसर बन सकती हैं, या सैलून में काम कर सकती हैं। डॉ. हेमंत दुबे ने बताया कि यह करियर न केवल आय का स्त्रोत है, बल्कि आत्मविश्वास और सामाजिक सम्मान भी बढ़ाता है, खासकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए। महाविद्यालय में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण में लगभग 75 से 80 छात्राओं ने भाग लिया यह छात्राएं नियमित रूप से एक माह तक ब्यूटीशियन प्रशिक्षण का कोर्स कंप्लीट करेंगे, प्रशिक्षण उपरांत इन्हें प्रमाण पत्र कर सम्मानित किया जाएगा और आत्मनिर्भर भारत के विकास में एक कदम आगे बढ़ाएंगी। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


