Author: Jagran Today

भिण्ड, 14 अक्टूबर। प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री मोहन सिंह कुशवाह एवं प्रांतीय संगठन सचिव विजय दैपुरिया द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव से मांग की गई है कि प्रदेश के कर्मचारियों को 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है जबकि प्रदेश के पेंशनर्स को मार्च 2025 से 53 प्रतिशत महंगाई राहत दी जा रही है। केन्द्र सरकार ने जुलाई 2025 से कर्मचारियों के साथ पेंशनर्स को भी तीन प्रतिशत महंगाई राहत देकर दीपावली की सौगात दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों को भी तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता जुलाई 2025 से देने की घोषणा कर…

Read More

भिण्ड, 14 अक्टूबर। प्राचार्य शा. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भिण्ड ने बताया कि आईटीआई में प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी इंटरनेट के माध्यम से अथवा एमपी ऑनलाइन के मप्र स्थित किसी भी कियोस्क से पोर्टल के माध्यम से 17 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए सभी अप्रवेशित आवेदक शेष बची हुई सीटों पर नवीन चॉइस फिलिंग अथवा चॉइस फिलिंग में त्रुटि सुधार 17 अक्टूबर तक 50 रुपए का भुगतान करके पुन: कर सकेंगे। साथ ही उक्त चरणों में यदि सीट आवंटित नहीं हुई हैं तो ऐसे आवेदक को इस चरण में सम्मिलित होने के लिए शेष बची सीटों…

Read More

ग्वालियर, 14 अक्टूबर। अनन्यत: विशेष न्यायाधीश (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम) एवं एकादशम जिला एवं अपर सत्र/ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट जिला ग्वालियर तरूण सिंह की अदालत ने प्रकरण क्र.25/2025 नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी शुभम उर्फ शिवम जाटव उम्र 25 वर्ष निवासी शिंदे की छावनी, लक्ष्मण तलैया न्यू प्रेमनगर के सामने बहोड़ापुर जिला ग्वालियर को धारा 87 बीएनएस में 5 वर्ष कठोर कारावास व 2500 रुपए अर्थदण्ड तथा धारा 5एल/6 पॉक्सो अधिनियम में 20 वर्ष के कठोर कारावास व 2500 रुपए जुर्माने से दण्डित किया गया है एवं पीड़िता को पांच हजार रुपए प्रतिकर स्वरूप…

Read More

– राकेश अचल आज का अखबार हाथ में लेते ही पहले तीन पृष्ठ पुष्य नक्षत्र में स्वर्ण आभूषण खरीदने की सलाह वाले विज्ञापन देखकर माथा ठनक गया। आज जब सोना 1.21 लाख रुपए तक पहुंच गया है तब ऐसे विज्ञापन प्रमाणित करते हैं कि देश की आधी आबादी भले ही सरकार की कृपा पर जिंदा हो, लेकिन आबादी के एक खास हिस्से के पास मंहगे से मंहगी धातु सोना-चांदी खरीदने की कूबत अभी बांकी है। दुनिया में बाजार तो सब जगह हैं लेकिन ज्योतिषी नहीं। भारत में बाजार और ज्योतिषियों का अनूठा गठजोड़ है, जो उपभोक्ता को तो लूटता हैं…

Read More

– राकेश अचल भरी इजलास में अपनी ओर हवा में उछाला हुआ जूता देखकर अविचलित रहे मुख्य न्याधीश जस्टिस बीआर गवई उन गिने लोगों में शुमार किए जा सकते हैं जो राहुल गांधी जैसे हैं। जस्टिस गवई मुख्य न्यायाधीश होकर देश से ज्यादा विदेश में ज्यादा मुखर होकर बोलते हैं, ठीक राहुल गांधी की तरह। जस्टिस गव ई भी सनातनियों और अंधभक्तों के निशाने पर उसी तरह हैं जैसे राहुल हैं। गत दिनों वियतनाम के हनोई में आयोजित लॉ एशिया सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि न्यायाधीश अपने निर्णयों में जिन…

Read More

– जालौन क्षेत्र के मई गांव में दशहरा मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित भिण्ड, 13 अक्टूबर। जालौन क्षेत्र के मई गांव में दशहरा मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दशहरा पर्व के महत्व को बताया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान मंच पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों में पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह,…

Read More

-केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने सूर्या रोशनी लिमिटेड के वायर और केबल्स प्लांट का किया उद्घाटन भिण्ड, 13 अक्टूबर। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को जिले के मालनपुर स्थित सूर्या रोशनी लिमिटेड के नए वायर और केबल्स प्लांट का उद्घाटन किया। उन्होंने इस औद्योगिक परियोजना को केवल एक उद्योग नहीं, बल्कि ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक परिदृश्य में स्थायी परिवर्तन की शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि यह क्षण साझा सपनों, उम्मीदों और सामूहिक प्रयासों की परिणति है, जो युवाओं के कौशल को निखारने के नए आयाम खोलेगा। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने सूर्या रोशनी लिमिटेड…

Read More

– समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित भिण्ड, 13 अक्टूबर। समस्त विभाग सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण में फोकस करें। यह बात कलेक्टर किरोड़ी लाल मीना ने कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजितसमय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कही। बैठक में सीईओ जिला पंचायत भिण्ड सुनील दुबे, अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर विकास केमोर एवं महेन्द्र सौजन्य सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी तथा कई अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे। कलेक्टर मीणा ने सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों तथा निराकरण की स्थिति की विभागवार समीक्षा कर सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण…

Read More

भिण्ड, 13 अक्टूबर। जिले के जेतपुरा गुढ़ा की किशोरी स्पोर्ट्स क्लब की सदस्य तृप्ति राजावत पुत्री गायत्री रमाशंकर राजावत ने इंदौर में संपन्न हुई राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 63 किलो वजन में भाग लेकर के सिल्वर मेडल हासिल किया। इस प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश के 183 खिलाड़ियों ने भाग लिया। तृप्ति राजावत ने कुल 60 किलो क्लीन जर्क और 50 स्नेच लिफ्ट किया 110 किलो वजन उठाकर के यह प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना चयन कराया। आने वाले दिसंबर माह में राष्ट्रीय प्रतियोगिता दिल्ली में आयोजित की जाएगी, जिसमें भिंड का प्रतिनिधित्व…

Read More

भिण्ड, 13 अक्टूबर। दीपावली त्यौहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के दल ने ग्राम रमटा तहसील अटेर में मिलावटी मावा पर छापामार कार्रवाई की। जिसमें लोकेन्द्र सिंह भदौरिया के मकान में संचालित मावा निर्माण यूनिट के संचालक दर्शनलाल ओझा से मावा, वनस्पति एवं पनीर के नमूने मानक स्तर की जांच हेतु लिए। डेयरी पर मावा निर्माण में वनस्पति की मिलावट करते पाया गया। मौके पर डेयरी पर 50 किलो मावा, वनस्पति 10 किलो, पनीर की 10 किलो मात्रा रखी पाई, जिसको मौके पर जब्त किया गया। जप्ती की कीमत 14 हजार 100 रुपए है। डेयरी संचालक ने…

Read More