Author: Jagran Today

– जलवायु परिवर्तन पर कार्यशाला आयोजित भिण्ड, 20 जनवरी। सामाजिक संस्था सुप्रयास तथा शेड्स ऑफ हैप्पीनेस के संयुक्त तत्वावधान में जलवायु परिवर्तन विषय पर न्यू ब्रिलिएंट कन्वेंट हाईस्कूल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विषय प्रवर्तन करते हुए प्रो. रामानंद शर्मा ने हमारी पृथ्वी के बदलते हुए पर्यावरण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के कुछ प्रमुख तत्व हैं जिनमें कुछ प्राकृतिक हैं और कुछ मानव निर्मित। प्राकृतिक तत्वों में पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश हैं, वहीं मनुष्य द्वारा निर्मित भवन, पार्क, पुल, सड़कें, फैक्ट्रियां और स्मारक आदि है। मनुष्य स्वयं इस पर्यावरण की…

Read More

भिण्ड, 20 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी वनखण्डेश्वर मण्डल के नगर मंत्री समर्थ मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस पर पधार रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री बीरेन्द्र सिंह सोलंकी का भव्य स्वागत होगा। मिश्रा ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 22 जनवरी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री बीरेन्द्र सिंह सोलंकी पधार रहे हैं। समर्थ मिश्रा ने बताया कि सांदीपनी विद्यालय क्र.2 के प्रांगण में युवा संगम कार्यक्रम में सोलंकी मुख्य वक्ता होंगे तथा भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह मुख्य अतिथि होंगे एवं विशेष अतिथि के रूप…

Read More

भिण्ड, 20 जनवरी.मनीष दुबे। पुलिस अधीक्षक डॉ. आसित यादव ने मंगलावार को कार्यालय पर जनसुनवाई का आयोजन किया। जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने अपने-अपने मामलों से संबंधित शिकायतें एसपी के सामने रखीं। एसपी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित एवं पारदर्शी कार्रवाई के निर्देश दिए। कई आवेदकों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया। जबकि कुछ मामलों में विस्तृत जांच के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। लोगों ने भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, मारपीट, साइबर अपराध, लंबित कांडो में कार्रवाई नहीं होने, धमकी व…

Read More

भिण्ड, 20 जनवरी.मनीष दुबे। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने जिले के विभिन्न अंचलों से अपनी समस्याओं का आवेदन लेकर आए 88 आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत भिण्ड एवं अपर कलेक्टर ने भी आवेदकों की समस्याओं पर जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने गंभीर बीमारी से संबंधित इलाज, विद्युत बिलों में सुधार, हैण्डपंपों का संधारण, पेंशन, सड़क दुघर्टना सहायता, हितग्राही मूलक योजनाओं, बीपीएल राशन कार्ड एवं जमीन पर कब्जा से संबंधित आवेदनों पर कार्रवाई के निर्देश…

Read More

भिण्ड, 20 जनवरी। नगर परिषद मालनपुर द्वारा मंगलवार को मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया, जिसमें में चौराहा मालनपुर नेशनल हाईवे 719 से सभी हाथ ठेलो को हटवा कर नाले के बाहर लगवाए गए, जिससे कि आवागमन प्रभावित न हो एवं मैन बाजार सब्जी मंडी में लगाए बैठे सब्जी एवं कपड़े वालों को हटवाया गया, जिसमें उन सभी फुटपाथ व्यवसाईयों ने विरोध जताया। ज्ञात हो की मालनपुर मेन चौराहा हाईवे किनारे हाथ ठेले वाले दोनों तरफ अपने ठेले लगा लेते हैं जिस कारण उन पर आने वाले लोग अपनी गाड़ियां रोड पर ही खड़े कर लेते हैं,…

Read More

– ग्राम रिदौली में सेक्टर स्तरीय कार्यक्रम आयोजित भिण्ड, 20 जनवरी। मप्र जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. शिवप्रताप सिंह भदौरिया के निर्देशन तथा विकास खण्ड समन्वयक सोहन सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में विकास खण्ड अटेर के सेक्टर क्र.2 सुरपुरा की नवांकुर संस्था पावनपथ समाज सेवा जनकल्याण समिति द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय मप्र अभियान के अंतर्गत सेक्टर स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन ग्राम रिदौली में किया गया। जिसमें विकास खण्ड समन्वयक सोहन सिंह भदौरिया, नवांकुर संस्था प्रमुख अतुलकांत शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश सिंह, परामर्शदाता अंकित धाकरे सहित सेक्टर अंतर्गत आने वाले प्रस्फुटन ग्राम रिदौली, परा, सुरपुरा एवं जमसारा के सदस्यगण…

Read More

भिण्ड, 20 जनवरी। मप्र शासन खेल और युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्टर भिण्ड तथा डीआईजी/ पुलिस अधीक्षक भिण्ड के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय पर 17 से 20 जनवरी तक आयोजित जिला स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स का समापन नगर पालिका अध्यक्ष भिण्ड वर्षा बाल्मीकि के मुख्य आतिथ्य में खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण कर किया गया। इस दौरान सुनील बाल्मीकि, भूरेसिंह यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। खेलो एमपी यूथ गेम्स के अंतर्गत प्रथम दिवस 17 जनवरी को हॉकी, वेटलिफ्टिंग, मलखंब, तैराकी खेल की ट्रायल की गई, दूसरे दिवस…

Read More

भिण्ड, 20 जनवरी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड डॉ. जेएस यादव ने मंगलवार को स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट जिला अस्पताल भिण्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसएनसीयू के समस्त प्रमुख इंडिकेटर्स की विस्तार से समीक्षा की गई। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. आरएन राजोरिया एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गौरव भटनागर उपस्थित रहे। सीएमएचओ डॉ. जेएस यादव ने नवजात शिशुओं की भर्ती, उपचार, डिस्चार्ज, रेफरल, मृत्यु दर, बेड ऑक्यूपेंसी, उपकरणों की कार्यशीलता तथा रिकार्ड संधारण का अवलोकन किया। साथ ही गुणवत्ता सुधार एवं सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने विशेष रूप से डिस्चार्ज…

Read More

– भजपुरा में सक्षम युवा मंडल संगोष्ठी आयोजित, गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों को किया जागरूक भिण्ड, 20 जनवरी। मप्र जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था सक्षम युवा मंडल, मुरलीपुरा सेक्टर 4 द्वारा ग्राम भजपुरा में ‘ग्रामोदय से अभ्युदय’ अभियान के अंतर्गत जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को शिक्षा, संस्कार एवं समरसता पर जागरूक किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि गांव के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा एवं संस्कार बहुत ही आवश्यक है, इनके अभाव में किसी भी ग्राम, क्षेत्र आगे बढ़ना संभव नहीं है। अत: हमें अपने बच्चों को शिक्षित…

Read More

भिण्ड, 20 जनवरी। मौ कलार वाला कुआं के प्रसिद्ध शंकर मन्दिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान श्रद्धालु भक्ति के सागर में गोते लगा रहे हैं। कथा के माध्यम से ज्ञान की अमृत वर्षा करते हुए सुप्रसिद्ध कथा वाचक पं. श्यामसुंदर मिश्रा ने श्रद्धालुओं को जीवन का सार समझाया। कथा व्यास पं. श्यामसुंदर मिश्रा ने कहा कि श्रीमद् भागवत महापुराण केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि साक्षात श्रीकृष्ण का स्वरूप है। इसके श्रवण मात्र से मनुष्य के जन्म-जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के महत्व पर…

Read More