भिण्ड, 20 जनवरी। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत दुल्हागन के सरपंच संजय दैपुरिया ने पंचायत के टीबी मरीजों को फूड बास्केट प्रदान की। इसके साथ ही ग्राम पंचायत दुल्हागन में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामवासियों के एक्स-रे एवं विभिन्न जांचो की व्यवस्था एवं साथ ही सामान्य औषधियां उपलब्ध कराई गई।
शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, आईसीएम.ार टीम एव लिंक वर्कर स्कीम स्टाफ द्वारा ग्रामीणजनों में हेेण्ड हेल्ड एक्स-रे मशीन द्वारा टीबी स्क्रीनिंग की गई, जिसमें संभावित व्यक्तियों को चिन्हित कर जांच हेतु सैंपल जिला स्तर पर जांच के लिए भेजे गए। इसके साथ ही शिविर में एनसीडी स्क्रीनिग के अंतर्गत डायबिटीज स्क्रीनिंग, बीपी स्क्रीनिंग तथा एचआईव्ही तथा सिफलिस की भी स्क्रीनिंग की गई। शिविर में 90 व्यक्तियों की एचआईव्ही स्क्रीनिंग, 80 व्यक्तियों के छाती के एक्स-रे एवं 30 व्यक्तियों के खंखार सैपल एकत्रित कर जांच के लिए भेेजे गए।
शिविर के आयेाजन के दौरान ग्राम पंचायत दुल्हागन के सरंपच संजय दैपुरिया ने ग्राम पंचायत के अंतर्गत टीबी का इलाज ले रहे 5 मरीजों को फूूड बास्केट प्रदान करते हुए बताया कि ग्राम पंचायत टीबी मरीजों की मदद करने के लिये हमेशा तत्पर है। शिविर के बारे मे चर्चा करते हुए जिला क्षय अधिकारी. डॉ डीके शर्मा ने बताया कि टीबी मरीजों को दवा के साथ-साथ पोषण की भी आवश्यकता होती है, दुल्हागन सरपंच संजय दैपुरिया द्वारा टीबी मरीजों की मदद की जो कि बहुत ही सराहनीय कार्य है। जिले की सभी ग्राम पंचायत संरपंचों को इस तरह के कार्य कर टीबी मरीजों की मदद की जानी चाहिए। शिविर के दौरान कार्यक्रम समन्वयक अवनीश दैपुरिया, सीएचआर पर्वत सिंह, आईसीएमआर टीम से डॉ. राजेश, लिंक वर्कर स्कीम से बृजेन्द्र शर्मा, शिवशंकर शर्मा, कृष्णकांत शर्मा, भूपेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


