भिण्ड, 20 जनवरी। आर्यावर्ती संस्कृति संगम द्वारा संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित युवा महोत्सव के अंतर्गत द्वितीय दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भूतपूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष सूबेदार मेजर राकेश सिंह एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह जिला संघचालक सुनील अग्रवाल, उद्यमी एवं समाजसेवी रानू ठाकुर, मानवता संगठन से रेखा तोमर ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सूबेदार मेजर राकेश सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा पीढ़ी परिवर्तन की अग्रदूत है, चंबल के युवाओं में विशाल हृदय के साथ मातृभूमि और जनता की सेवा करने की दृढ़ इच्छाशक्ति सदैव बनी रहती है, भिण्ड के युवाओं की रंगोली बनाने की इस अद्भुत प्रतिभा का प्रस्तुतीकरण करने का अवसर मुझे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष रखने का प्राप्त हुआ। इसमें मैंने विगत वर्षों में बनाई गई परमवीर चक्र विजेताओं एवं राम मन्दिर रंगोली का प्रस्तुतीकरण किया, जिसे बहुत सराहा गया। आज की युवा शक्ति के बल पर ही एक भारत श्रेष्ठ भारत आत्मनिर्भर भारत एवं भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प साकार किया जा सकता है।
कार्यक्रम में मातृ शक्ति के रूप में उपस्थित रानू ठाकुर ने कहा कि आज के युवाओं को विवेकानंद की विचारों से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रीयता की भावना, विविधता में एक एकता को आत्मसात करने का संकल्प लेना होगा, तभी हम अपने देश को परम वैभव पर ले जाने का कार्य कर सकते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम युवाओं की बौद्धिक क्षमता, रचनात्मकता, सृजन शीलता को बढ़ाने का कार्य करते हैं। युवाओं में समस्या के समाधान की अद्भुत क्षमता होती है। युवाओं के पास कार्य करने लिए धरती से लेकर आकाश तक असीमित अवसर हैं।
सुनील अग्रवाल ने अपने कहा कि संघ सामाजिक क्षेत्र में पंच परिवर्तन को लेकर समाज में चेतना का कार्य कर रहा है, हमें अपने पर्यावरण को सुरक्षित एवं संरक्षित रखना है, स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल कर भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करना है, भारत की गौरवशाली कुटुंब परंपरा को बनाए रखने एवं नागरिक अनुशासन का पालन करते हुए हमें अपने नागरिक कर्तव्यों का देशहित में सदैव पालन करना चाहिए।
कार्यक्रम में रूही एवं शिवानी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया एवं बरसा विमल, मुस्कान श्रीवास्तव, अनुष्का मिश्रा, सोनिया शर्मा, शिवांगी सोनी, काजल राठौर, पूनम बघेल, हिमांशी राजावत, जानवी राजावत, खुशी गोस्वामी, नेहा कुमारी, ईकरषी यादव, मीनू एवं रानू द्वारा मनमोहक एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, भजन गायन एवं गीता उपदेश आदि प्रस्तुत किए गए।
Tuesday, June 23
BREAKING
- राष्ट्रपति मुर्मु को ग्वालियर विमानतल पर दी भावभीनी विदाई
- राष्ट्रपति मुर्मु ने चीता मित्रों से किया संवाद और चीता संरक्षण की ली जानकारी
- भारतीय युवा शक्ति संगठन ने भरत भूषण तिवार को दी श्रद्धांजलि
- हेल्पलाइन शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण करें निराकरण : कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन सैनिक संगठन ब्लड कैंसर पीड़ित बेटे को देगा रक्त
- किशोरी स्पोर्ट्स क्लब एवं विद्यालय के समर कैम्प का समापन, जिला न्यायाधीश गुप्ता ने सिखाए अनुशासन के गुर
- राष्ट्रीय क्षत्रिय भदावर संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित
- फूड सेफ्टी टीम ने खाद्य पदार्थों के लिए नमूने


