Author: Jagran Today

भिण्ड, 20 जनवरी। मालनपुर थाना क्षेत्रांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 719 गुरीखा चौराहे पर गत दिवस श्याम सिंह राणा 31 वर्ष अपनी पत्नी पूनम 28 वर्ष बच्चों के साथ मोटर साइकिल क्र. एम.पी.07 एन.3876 से ग्राम रटवाई थाना बिजौली ग्वालियर से अपने रिश्तेदारी ग्राम टुडीला से वापस जाते समय 1.30 बजे दोपहर के लगभग गुरीखा पेंड़ा पर ग्वालियर की तरह भिण्ड की ओर से आ रही बस क्र. एम.पी.30 डी.5574 स्लीपर से टकरा जाने से पति-पत्नी दोनों घायल हो गए थे। जिस पर पति श्याम सिंह राणा 31 वर्ष ने थाना मालनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद इलाज के लिए ग्वालियर…

Read More

– ऑल इंडिया परमिशन वाले फर्जी लाइसेंस बने देश की सुरक्षा के लिए खतरा – पुलिस की जांच जारी, दो को लिया हिरासत में भिण्ड, 20 जनवरी। जिले में फर्जी शस्त्र लाइसेंस के बड़े नेटवर्क का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। करीब 3 लाख रुपए में ऑल इंडिया वैधता वाले फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाकर सैकड़ों हथियार खरीदे जा रहे थे। यह नेटवर्क भिण्ड, ग्वालियर, उत्तर प्रदेश के इटावा-लखना और जम्मू-कश्मीर तक फैला हुआ है। फर्जी लाइसेंस पर क्यूआर कोड, कलेक्टर कार्यालय व एसपी कार्यालय की सील और वरिष्ठ अधिकारियों जैसे हस्ताक्षर तक छापे गए है, उक्त मामले की जानकारी जब जिला…

Read More

भिण्ड, 20 जनवरी। सेवानिवृत अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर महासंघ मप्र द्वारा 21 जनवरी बुधवार को सुबह 11:30 बजे से शाम 5 तक पेंशनर्स की 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम से जिला कलेक्टर के माध्यम से दिया जाएगा। सेवानिवृत अधिकारी/ कर्मचारी पेंशनर महासंघ मप्र के प्रदेश महामंत्री सुरेश चंद्र बादल ने सभी पेंशनर साथियों से अपील की है कि बुधवार को जिला अध्यक्ष व सचिव द्वारा निश्चित समय पर अधिक से अधिक संख्या में कलेक्ट्रेट कार्यालय पर आवश्यक रूप से उपस्थित हों और प्रथम चरण के आंदोलन को सफल बनाएं। आपकी उपस्थित ही संगठन का संबल है। जिला विकास समन्वय…

Read More

– संभागायुक्त ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की भिण्ड, 19 जनवरी। आयुक्त चंबल संभाग सुरेश कुमार ने संकल्प से समाधान अभियान के तहत शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभ शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में कोई भी हितग्राही इन योजनाओं से वंचित न रहे। यह अभियान 12 जनवरी से 31 मार्च तक चलाया जा रहा है, जिसकी विस्तृत समीक्षा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष भिण्ड में आयोजित बैठक में की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत भिण्ड सुनील दुबे, एसडीएम गोहद राजन बी नाडिया, भिण्ड अखिलेश शर्मा, अटेर शिवांगी अग्रवाल, डिप्टी…

Read More

भिण्ड, 19 जनवरी। नगर परिषद मौ के वार्ड क्र.4 में हुए उपचुनाव की मतगणना सोमवार को की गई। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी गंगाश्री जाटव ने अपनी प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी मुन्नीबाई 19 मतों पराजित किया है। यहां बता दें कि पूर्व पार्षद के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर मुकाबला काफी कड़ा माना जा रहा था। चुनाव परिणाम के अनुसार कांग्रेस की गंगाश्री जाटव को 276 और भाजपा की मुन्नी बाई को 257 मत प्राप्त हुए। जीत का अंतर 19 वोटों का रहा। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी भाग्यश्री और नोटा को 3-3 वोट मिले। कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई : देसाई…

Read More

– परियोजना सम्मेलन एक फरवरी को मेहगांव में भिण्ड, 19 जनवरी। केन्द्र सरकार की समस्त योजनाओं को जमीन स्तर पर गांव-गांव घर-घर पहुंचाने का काम योजना कर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं आशा, ऊषा सयोगिनी सहित अन्य योजनाकर्मियों को स्थाई कर्मचारी घोषित किया जाए एवं मानदेय को बंद कर वेतन चालू किया जाए। सेवानिवृत्त के बाद जीवन यापन के लिए पेंशन दी जाए। यह बात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/ सहायिका एकता यूनियन सीटू की जिला अध्यक्ष साधना भदौरिया ने पब्लिक सैंट्रल स्कूल मेहगांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। अध्यक्षता शारदा भदौरिया ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि 12 फरवरी…

Read More

– विधायक कुशवाह ने वार्ड 19 में सीसी रोड का किया भूमि पूजन भिण्ड, 19 जनवरी। भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने सोमवार को शहर के वार्ड क्र.19 में विश्वनाथ धर्म कांटे से बंसल कोठी बाबा साहब की मूर्ति तक 33 लाख 19 हजार 646 की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन किया। उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इस अवसर पर विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार विकास कार्यों को जैन-जनतक…

Read More

भिण्ड, 19 जनवरी। दबोह नगर के सरस्वती शिशु मन्दिर प्रांगण में रविवार को सकल हिन्दू समाज सम्मेलन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। जात-पात की करो विदाई, हम सब हिन्दू भाई-भाई के संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में समाज के हर वर्ग के लोग शामिल हुए। सर्वप्रथम दोपहर 2 बजे नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं कार्यक्रम स्थल पर संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ ने पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। तदुपरांत कार्यक्रम स्थल पर कार्यक्रम में उपस्थित विद्वान संतों और प्रखर वक्ताओं ने सामाजिक समरसता और अखण्ड हिन्दुत्व का…

Read More

भिण्ड, 19 जनवरी। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान भिण्ड द्वारा 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों का मूल्यांकनकर्ता रमन भदौरिया ने मूल्यांकन किया। इस अवसर पर निदेशक संजीव श्रीवास्तव ने प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार के लिए चल रही शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की और उनको प्रशिक्षण के पश्चात स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया एवं प्रशिक्षार्थी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के संकाय धीरेन्द्र श्रीवास्तव एवं कीर्ति शर्मा ने जानकारी दी कि संस्थान के माध्यम से 64…

Read More

भिण्ड, 19 जनवरी। जिले के समस्त विकास खण्डों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सृदृढ़ करने के उद्देश्य से आशा कार्यकर्ताओं को एचबीएनसी (होम बेस्ट न्यू बॉर्न केयर) किट का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में रौन विकास खण्ड में कार्यक्रम आयोजित कर आशा कार्यकर्ताओं को एचबीएनसी किट प्रदाय की गई। कार्यक्रम में मेडीकल ऑफीसर डॉ. अंकित चौधरी एवं बीसीएम सरिता शर्मा ने किट का वितरण किया। इस अवसर पर उपस्थित आशा-कार्यकर्ताओं को नवजात शिशु देखभाल से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गई। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएस यादव ने बताया कि…

Read More