भिण्ड, 20 जनवरी। गोरई मंडल के कालिका माता मन्दिर बघेली बहादुरपुरा में विशाल हिंदू महासम्मेलन मंगलवार को संपन्न हुआ। जिसमें बहादुरपुरा राम जानकी मन्दिर से मां कालिका मन्दिर तक विशाल कलश यात्रा निकली, जिसमें आसपास के गावों से माताएं, बहिनें एवं भाई बंधु ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
हिन्दू सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में बृजकिशोर जी ने कहा कि देश को मजबूत करना है तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि अपनी मातृभाषा का प्रयोग करना चाहिए और जो भारत की बुराई करे उसे देश में रहने का कोई अधिकार नहीं। ब्रजकिशोर जी ने कहा कि हिंदू जागेगा तो विश्व जगेगा मानवता का संसार बचेगा, पूरी दुनिया में भारत ही एक ऐसा देश है जिसको भारत माता कहते हैं, भारत का समाज और संस्कृति जियो और जीने दो देने वाली है, भारत ने कभी किसी देश पर आक्रमण नहीं किया, इतना अच्छा देश और समाज है। इसलिए समाज टूटा, धर्म टूटा, हिंदू समाज जातियां के भेद को छोड़कर संगठित हो और और समाज और देश को मजबूत बनाने का प्रयास करें, अपने परिवार को मजबूत बनाएं, छुआछूत हटाएं, अपने परिवार में स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग कराएं, पर्यावरण बचाने के लिए पेड़ लगाएं, पानी बचाएं, प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करें, देश का नागरिक होने का कर्तव्य पालन करें। जैसे हिंदू समाज और भारत को मजबूत करें, भागीरथ के रूप में डॉ. हेडगेवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर आए, संघ व्यक्ति निर्माण के रूप में समाज देश लिए कार्य कर रहा है। देश सेवा के कार्य कर रहा है। गर्व से कहो हम हिंदू हैं भारत माता की जय।
संत समाज से कालीदास महाराज ने सभी सनातनियों को एक रहने का आह्वान किया। देवदूत महाराज ने कहा कि जातियों में बटे हिन्दू को एक होने की आवशयकता है। गोरई मण्डल के सभी ग्रामों की माता-बहिनों की सहभागीता रही।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


