भिण्ड, 20 जनवरी। मालनपुर के समीप बरेठा टोल प्लाजा पर 37वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत टोल प्लाजा के स्टाफ बरेठा चौकी पुलिस स्टाफ एवं एमपीआरडीसी के अधिकारियों के द्वारा वाहन चालकों को सुरक्षित वाहन चलाने के नियमों की जानकारी दी गई तथा उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, लेन अनुशासन बनाए रखने एवं ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सुरक्षित यात्रा के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। टोल प्लाजा स्टाफ ने वाहन चालकों को बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न केवल उनकी स्वयं की सुरक्षा के लिए आवश्यक है, बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की जान बचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर वाहन चालकों ने भी जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की और नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आमजन में सुरक्षित ड्राइविंग की आदत विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा। मैनेजर पारस रत्नाकर प्रशान्त शर्मा, बरेठा टोल प्लाजा प्रबंधक ओमवीर सिंह भदौरिया, हाइवे मैनेजर साम्राट अशोक मिश्रा, बरेठा चौकी स्टाफ सत्येंद्र राजावत, अशोक मावई हाइवे पेट्रोलिंग एवं बरेठा टोल स्टाफ उपस्थित रहे।
Sunday, June 21
BREAKING
- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन


