– वार्ड 5 की नवनियुक्त पार्षद का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
भिण्ड, 20 जनवरी। नगर पालिका लहार के वार्ड क्र.5 की नवनिर्वाचित पार्षद संगीता चक्रेश समाधिया का शपथ ग्रहण समारोह नगर पालिका परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मण्डल अध्यक्ष भाजपा सुभाष अग्निहोत्री एवं मंडल प्रतिनिधि संजीव चौधरी मौजूद रहे।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुभाष अग्निहोत्री ने कहा कि हमारी नवनिर्वाचित पार्षद संगीता चक्रेश समाधिया अपने वार्ड की ही नहीं अपितु लहार के नागरिकों की सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए सदैव तत्पर रहीं, ये जिम्मेदारी उन्हें पार्टी एवं लहार विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू द्वारा सौंपी गई है जो अब पार्षद बखूबी निभाएंगी।
नवनिर्वाचित पार्षद संगीता चक्रेश समाधिया ने कहा कि हमारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी एवं लहार विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू ने मुझ पर जो भरोसा जताया है उसे कभी नहीं टूटने दूंगी और नगर पालिका में प्रत्येक हितग्राही एवं समस्या ग्रस्त की मदद करने के लिए तत्पर रहूंगी। इस मौके पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी रमाशंकर शर्मा एवं सभी पार्षदों ने माल्यार्पण कर नवनियुक्त पार्षद का नगर पालिका लहार में प्रथम दिवस पर स्वागत किया।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मिथिलेश नोरोजी, उपाध्यक्ष नरेश सिंह चौहान एडवोकेट, नीशू समाधिया, पार्षद प्रतिनिधि हृदेश गोस्वामी, चंद्रप्रकाश पंडा, पंकज याज्ञिक, सुनील कुशवाह, चक्रेश समाधिया, सुदर्शन तिवारी, राहुल समाधिया, मुन्ना मिश्रा, उमाशंकर गुबरेले, मनोज दूरवार, दीपक शर्मा, रामप्रकाश चौरसिया, सुमित बिरथरे, नितेश भारद्वाज, तन्मय पाराशर, मिनाज खान, पहलवान बघेल, प्रीतम कुशवाह, बंटी कुशवाह, मुमताज खान, राशिद खान, शैलू राठौर, पंकज शिवहरे, भगवानदास दोहरे, कमल नौरोजी, राजीव अग्रवाल, निखिल समाधिया, बृजकिशोर शर्मा, दशरथ गुप्ता, राजू पेशकार, पवन पुरोहित, मुमताज खान एवं नगर पालिका लहार के कर्मचारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


