- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 19 जनवरी। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) विश्व की सबसे बड़ी ग्रामीण रोजगार योजना है, जिसे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने महात्मा गांधी के विचारों पर आधारित ग्रामीणों को रोजगार का अधिकार देने के लिए कानून बनाया, जिसे आज उनके मूल रूप से भटकाया जा रहा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर मनरेगा बचाओ संग्राम एवं बूथ चलो गांव चलो अभियान के तहत सोमवार को अटेर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा अटेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उदोतगढ़, बजरिया, कनेरा आदि ग्राम पंचायतों में पंचायत के ग्रामीण जन एवं मनरेगा मजदूरों के साथ संवाद एवं बूथ चलो…
भिण्ड, 19 जनवरी। ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ 19 जनवरी को ग्राम सकराया स्थित शा. हाईस्कूल सकराया अटेर में किया गया। यह प्रतियोगिता भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के मार्गदर्शन में मेरा युवा भारत केन्द्र भिण्ड के सहयोग से सकराया युवा मंडल अटेर द्वारा आयोजित की जा रही है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में खेल भावना विकसित करना तथा उनकी खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर सकराया युवा मंडल के अध्यक्ष पुनित उपाध्याय की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रथम दिवस के मुख्य अतिथि राजेन्द्र…
भिण्ड, 19 जनवरी। विश्व गीता प्रतिष्ठानम के गीता स्वाध्याय मंडल भिण्ड द्वारा जिले में विगत एक वर्ष से भी अधिक समय से गीता के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाने हेतु निरंतर घर-घर गीता का प्रचार हो जन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में इटावा रोड स्थित जोशी नगर में सनशाइन एकेडमी कोचिंग में गीता स्वाध्याय का पाठ किया गया। विश्व गीता प्रतिष्ठानम के मीडिया प्रभारी शैलेश सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य यजमान प्रशांत पाठक द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुई। छात्रा वैष्णवी शर्मा ने अतिथियों के आगमन पर स्वागत…
– कथा व्यास पं. श्यामसुंदर मिश्रा के मुखारविंद से बही रसधारा भिण्ड, 19 जनवरी। स्थानीय शंकर मन्दिर कलार वाला कुआं परिसर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जैसे ही भगवान का जन्म हुआ, पूरा पांडल ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। प्रसिद्ध कथा वाचक पं. श्यामसुंदर मिश्रा ने अपनी सुमधुर वाणी से भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग का सजीव वर्णन किया। उन्होंने बताया कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेते हैं। कंस के अत्याचारों को…
भिण्ड, 19 जनवरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर में आर्यवर्ती संस्कृति संगम द्वारा आयोजित युवा महोत्सव के अंतर्गत बन रहीं सात हजार वर्गफीट में विष्णु जी के प्रथम मत्स्य अवतार की रंगोली कार्यक्रम का शुभारंभ 1008 महंत सुरेन्द्र नारायण पुरी पत्ती वाले महाराज ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर प्रारंभ किया। युवा महोत्सव के आज प्रथम दिवस में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा पंच परिवर्तन इसमें पर्यावरण कुटुंब प्रबोधन, समरसता, स्वदेशी का भाव, नागरिक अनुशासन एवं शिष्टाचार, विषयों पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो युवाओं द्वारा बनाई गई…
भिण्ड, 19 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश से लेकर के जिला केन्द्र तक पार्टी कार्यालय पर सहयोग सेल का गठन किया गया है। इसी के निमित्त भाजपा जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी भिण्ड में सहयोग से हल्के प्रथम दिवस में तीन लोगों ने आवेदन प्रस्तुत कर पार्टी के जिला पदाधिकारी जिला महामंत्री मनोज अनंत एवं जिला मंत्री राधाकृष्ण शर्मा के समक्ष प्रस्तुत किया और सभी आवेदन संबंधित विभाग की ओर भेजे गए और समस्याओं के नियंत्रण करने के लिए अधिकारियों को निश्चित किया गया कि समय सीमा में समस्या का…
– शहीद शिवपाल सिंह की पुण्यतिथि में पहुंचकर विधायक अम्बरीश शर्मा ने दिया था परिवार को आश्वासन भिण्ड, 19 जनवरी। अभी हाल ही में 11 जनवरी को लहार विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू ग्राम जमुहा के वीर सपूत शहीद शिवपाल सिंह की पुण्य स्मृति में शामिल होने पहुंचे थे। जहां सेवानिवृत सैनिक संघ के अध्यक्ष रामबहाद्दुर सिंह कैप्टन ने परिवार की तरफ से वहां मौजूद विधायक से ग्राम में स्मृति द्वार एवं स्कूल का नाम शहीद शिवपाल सिंह के नाम से रखा जाए। जिस पर विधायक कहा था कि मार्च का बजट आने पर स्मृति द्वार बनबा देंगे और स्कूल को…
भिण्ड, 19 जनवरी। सद्गुरु कबीर कोरी समाज आश्रम गुफा ग्राम भीकमपुरा मौजा पृथ्वीपुरा लहार पर कोरी-कोली समाज की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें दुर्गेश शाक्य ग्राम पृथ्वीपुरा को विधानसभा क्षेत्र लहार का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। बैठक की अध्यक्षता रामनारायण शाक्य (शिक्षक) दबोह ने की तथा मंच संचालन राजवीर शाक्य (शिक्षक) बुद्धपुरा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सद्गुरु कबीर आश्रम समिति के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार शाक्य भीकमपुरा, लालजीत शाक्य (सरपंच) अरुसी, मलखान शाक्य (सरपंच) काथा, ब्रह्मानंद शाक्य (सरपंच) अंधियारी, खेमराज शाक्य (सरपंच) जैतपुरा, जंडेल शाक्य (पूर्व सरपंच) मंगरोल, भगवानदास शाक्य (पूर्व सरपंच) बरेई, पूरन शाक्य पूर्व (सरपंच)…
भिण्ड, 19 जनवरी। लहार थाना पुलिस ने अवैध रूट पर रेत परिवहन करते हुए पाए जाने पर डपंर को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार रविवार को लहार पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक डंपर क्र. सी.जी.10 बी.व्ही.0673 अवैध रुट पर रेत परिवहन करते हुए कस्वा लहार में खाली होने के लिए आ रहा है। मुखबिर की सूचना पर डंपर को घण्टा घर पर रेत को अनलोड करते हुए पाया गया। जिसकी रॉयल्टी को चैक की तो रूट रौन, माधोगढ़ एवं औरैया का होना पाया जाने से कस्वा लहार रूट में ना होने से उक्त डंपर अवैध रूट…
भिण्ड, 19 जनवरी। जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक सांसद संध्या राय के निर्देशानुसार संशोधित की जाकर 22 जनवरी को सुबह 11:30 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभागार कक्ष में आयोजित की जाएगी। यह बैठक 21 जनवरी को होनी थी, बैठक की अध्यक्षता सांसद द्वारा की जाएगी। जिला पंचायत भिण्ड अध्यक्ष, समस्त नगरीय निकाय अध्यक्ष, समस्त जनपद पंचायत अध्यक्ष से नियत समय पर बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।

