– विकसित भारत की ओर एक और कदम भारत सरकार की अटल पेंशन योजना लोग बनेगी आत्मनिर्भर
– भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त
भिण्ड, 22 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयोजित की गई केन्द्रीय कैबिनेट बैठक में अटल पेंशन योजना के निमित्त दिए ऐतिहासिक निर्णय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय कैबिनेट का यह महत्वपूर्ण फैसला विकसित भारत की ओर एक और कदम।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने अटल पेंशन योजना (एपीवाई) को वित्त वर्ष 2030-31 तक जारी रखने के साथ-साथ प्रचार और विकासात्मक गतिविधियों और अंतर-निधि के लिए वित्तीय सहायता के विस्तार को स्वीकृति दी। गरीबों के सशक्तीकरण के मोदी जी के प्रयास अभिनंदनीय है।
भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने कहा कि असंगठित श्रमिकों के बीच योजना की पहुंच बढ़ाने के लिए प्रचार और विकासात्मक गतिविधियों को विकसित सहायता दी जाएगी। योजना की व्यवहार्ता संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने और उसकी दीधकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक धनराशि का आवंटन किया जाएगा यह निर्णय विकसित भारत 2047 के अध्यक्ष कौन को मजबूती देगा योजना लाखों निम्न वर्ग और संगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए अर्थव्यवस्था में आए सुरक्षा सुनिश्चित करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योजना के माध्यम से हर गरीब को विकसित और समृद्ध भारत के विकास की दिशा से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। ताकि हर व्यक्ति योजना का लाभ प्राप्त कर सके हमारी केन्द्र सरकार विकास की निरंतर दिशा में योजनाओं को संचालित कर विकसित और समृद्ध भारत के लिए विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


