– प्रधानमंत्री मन की बात सभी बूथों पर कार्यकर्ता स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम को संपन्न कराएं : नरवरिया
– प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात जिले के 1480 बूथ पर सुनी जाएगी
भिण्ड, 22 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के को मन बात कार्यक्रम के निमित्त भारतीय जनता पार्टी वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। जिसमें पार्टी के चंबल संभाग प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव एवं जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने मण्डल अध्यक्षों के साथ आयोजित करते हुए आगामी संगठनत्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की।
प्रधानमंत्री मोदी के 25 जनवरी को मन की बात कार्यक्रम को अंतिम समाज तक पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया और कहा कि यह महत्वपूर्ण संगठन का कार्यक्रम है, हर समाज तक प्रधानमंत्री के अनुकरणीय विचार पहुंचे इसके लिए जिले के 1480 बूथ पर स्क्रीन लगाकर सर्व समाज के बीच परिवार सहित विचारों को सुनाएं, ताकि समाज को नई दिशा और प्रेरणा मिल सके।
चंबल संभाग के प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को आग्रह किया कि मन की बात कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए स्क्रीन लगाकर सामूहिक कार्यक्रम आयोजित करें और संगठन एप तथा मोदी एप पर प्रत्येक कार्यक्रम के फोटो अपलोड करें, ताकि संगठन के आपके महत्वपूर्ण कार्यक्रम की समीक्षा कर सके। यह कार्यक्रम ऊर्जावान बनाने के लिए हम सब कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने वर्चुअल बैठक के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास यह मूल मंत्र को लेकर कार्य कर रही है, हमारा संगठन कार्यकर्ता आधारित दल है जिनके परिश्रम से संगठनत्मक कार्यक्रमों को समाज तक पहुंचाने के लिए अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को अधिक से अधिक संख्या में लोगों को कार्यकर्ता सुनाएं, ताकि विकसित और समृद्ध भारत के विकास की योजनाओं और उनके विचार हर समाज तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसे रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से हर बुथ को मजबूत बनाने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं, उनके निर्धारित विचारों से समाज को प्रेरणा मिलती है और भारत का हर व्यक्ति ऊंचाइयों तक पहुंचता हैं, जिसके लिए सभी मंडल अध्यक्ष स्क्रीन लगाकर उनके विचारों को सुनवाएं और उन्होंने आगामी संगठनत्मक कार्यक्रमों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी मंडलों में मन की बात कार्यक्रम के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं वह कार्यक्रम की विशेष रूप से चिंता करते हुए कार्यक्रम को सर्वव्यापी बनाने में लगे ताकि प्रधानमंत्री मोदी के विचार समाज तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में युवा महिलाएं किसान और मंडलों के बूथ पर निवास करने वाले सर्व समाज तथा खिलाड़ी और समाजसेवियों को इस कार्यक्रम में आवश्यक रूप से शामिल करते हुए मोदी जी के विचारों को सनवाने का कार्य करें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से सभी मंत्री सांसद विधायक संगठन के वरिष्ठ नेता निर्धारित बूथ केन्द्र पर कार्यकर्ताओं के बीच शामिल होकर मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे। वर्चुअल बैठक में सभी अपेक्षित पदाधिकारी द्वारा संगठनत्मक सुझाव भी रखे गए। जिसमें समस्त मंडल अध्यक्ष सहित अन्य कार्यक्रमों के प्रभारी शामिल हुए।


