भिण्ड, 22 जनवरी.मनीष दुबे। परिवहन आयुक्त के सख्त निर्देशों के अनुपालन में जिला परिवहन अधिकारी भिण्ड ने भिण्ड-ग्वालियर हाइवे पर संचालित सभी बसों का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण अभियान में अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उनके साथ मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान जिले में परिचालित 55 बसों में विभिन्न कमियां पाई गईं। इनमें फिटनेस सर्टिफिकेट, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र, सुरक्षा उपकरणों जैसी कई कमी तथा अन्य उल्लंघन शामिल थे। जिला परिवहन अधिकारी ने सभी बस मालिकों को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर सभी कमियों को दूर करने का आदेश दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्देशों का पालन न करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह अभियान यात्रियों की सुरक्षा और सड़क परिवहन नियमों के कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


