- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 22 जनवरी। एक ओर जहां गौमाता को पूजनीय मानकर सेवा के दावे किए जाते हैं, वहीं दबोह नगर में जमीनी हकीकत इसके उलट और अत्यंत हृदय विदारक है। वर्तमान में नगर की सड़कों पर घायल और बीमार गौवंश की स्थिति अत्यंत कष्टदायक बनी हुई है। न तो उनके लिए उचित चारे-पानी की व्यवस्था है और न ही घायल गौवंश के उपचार के लिए कोई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। नगर के जागरूक नागरिकों और गौ-सेवकों ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। नागरिकों का कहना है कि जब शासन द्वारा गौवंश के संरक्षण और…
भिण्ड, 22 जनवरी। दबोह क्षेत्र के ग्राम अमाहा स्थित जय मां रणकौशला देवी मन्दिर के प्रांगण में 24 जनवरी शनिवार से भक्ति की सरिता बहने वाली है। जगत जननी मां रणकौशला देवी जन्मोत्सव 2026 के पावन उपलक्ष्य में समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रीधाम वृंदावन की प्रख्यात कथा व्यास साध्वी सुमन सरगम अपने मुखारविंद से कथा का रसपान कराएंगी। भक्तिमय आयोजन का आगाज शुक्रवार 23 जनवरी को सुबह 11 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यह यात्रा मां रणकौशला देवी मन्दिर अमाहा से…
भिण्ड, 22 जनवरी। गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण एसआईआर के तहत चल रहे वोट जोड़ने घटाने के कार्यक्रम में बीजेपी साजिश के तहत फर्जी 7 नंबर फार्म जमा कर रही है। कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी ने गर्ल्स स्कूल और पुराने किले स्थित बूथों का निरीक्षण किया, इसमें तमाम कमियां देखने को मिली हैं। गर्ल्स स्कूल स्थित बूथ में अभिषेक मिश्रा द्वारा 178 फार्म, राहुल पुरोहित द्वारा 9 फार्म संदीप पाराशर के नाम से 18 और बूथ क्र.101 पुराने किले पर संदीप पाराशर के नाम से 36 फार्म बूथ क्र.102 पर आनंद लखेरे के नाम से 300…
– जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में होगा समारोह भिण्ड, 22 जनवरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन 25 जनवरी को किया जाएगा। हर साल मतदाता दिवस का आयोजन किसी विशेष थीम के अनुसार किया जाता है। यह थीम वोटर्स को भागीदारी, वोटर्स तक पहुंचने और बातचीत के लिए एक संदेश देती है। इस साल की थीम है ‘माय इण्डिया माय वोट’ जिसकी टैगलाइन है- ‘सिटीजन एट द हार्ट ऑफ इण्डियन डेमोक्रेसी’ (भारतीय लोकतंत्र के केन्द्र में नागरिक) है। इस अवसर पर भिण्ड जिले में 25 जनवरी को 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह कलेक्टर…
– जबरन स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शहर ने सौंपा ज्ञापन भिण्ड, 21 जनवरी. मनीष दुबे। शहर के गोल मार्केट के आस-पास बंद दुकानों पर बिना अनुमति के जबरन स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शहर ने जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदोरिया के नेतृत्व में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उप महाप्रबंधक विशाल उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देते समय जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया उर्फ पिंकी ने कहा कि विद्युत वितरण कंपनी द्वारा गोल मार्केट के आस-पास बंद दुकानों पर जबरदस्ती बिना अनुमति के मीटर लगा दिए हैं पुराने मीटरों…
– 77 साल में पहली बार हो रहा बड़ा आयोजन भिण्ड, 21 जनवरी।.मनीष दुबे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 22 जनवरी को शहर में अपना अब तक का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। संगठन के 77 वर्षों के इतिहास में पहली बार शहर में इतने बड़े स्तर पर युवा संगम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम शा. सांदीपनी विद्यालय क्र.2 के परिसर में होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह और मुख्य वक्ता तौर पर परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री वीरेन्द्र सोलंकी शामिल होंगे। प्रेस वार्ता में प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सुमित दीक्षित, प्रांत…
भिण्ड, 21 जनवरी.मनीष दुबे। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमाण्डर ब्रिगेडियर अनिल जेठालिया बुधवार को 30 एमपी बटालियन एनसीसी भिण्ड के दो दिवसीय दौरे पर रहे। बटालियन मुख्यालय आगमन पर एनसीसी कैडेट्स ने पूरी गरिमा के साथ ग्रुप कमाण्डर को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया और सलामी पेश की। कैडेट्स के इस शानदार प्रदर्शन को देखकर ग्रुप कमाण्डर ने उनकी जमकर तारीफ की और बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर बटालियन के कमाण्डिंग ऑफिसर कर्नल कुलवंत सिंह कुहाड़ और सूबेदार मेजर मदन सिंह के साथ बटालियन का समस्त पीआई स्टाफ मौजूद रहा। निरीक्षण के दौरान ग्रुप कमांडर…
भिण्ड, 21 जनवरी। अटेर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत केन्द्र भिंड के निर्देशन में तथा सकराया युवा मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रखण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन दिवस उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम सकराया, अटेर प्रखण्ड में शा. हाईस्कूल में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों एवं ग्रामीणजनों ने सहभागिता की। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि 108 महंत पवन दास महाराज उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य शा. हाईस्कूल सकराया विनीत तिवारी ने की। विशिष्ट अतिथियों में जिला युवा अधिकारी आशुतोष साहू, ब्लॉक समन्वयक मप्र जन अभियान…
– छ: दिन में किया 408 नवीन आधार तथा 1540 आधार अपडेशन का कार्य भिण्ड, 21 जनवरी। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के निर्देशानुसार जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में नवीन आधार पंजीयन एवं संशोधन हेतु शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। ताकि नवीन आधार पंजीयन एवं संशोधन के अभाव में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से पात्र हितग्राही वंचित न रहें और उन्हें उचित समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके। 14 से 20 जनवरी तक जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में छ: दिन में 408 नवीन आधार तथा 1540 आधार अपडेशन का कार्य किया गया। इसी…
भिण्ड, 21 जनवरी। नगर परिषद मेहगांव एवं गोरमी तथा नगर पालिका गोहद में जल प्रदाय व्यवस्था के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शिकायत निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नगरों की पानी की टंकियों की स्थिति, जल आपूर्ति व्यवस्था तथा घर-घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठकों के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि नागरिकों को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध हो तथा जल आपूर्ति से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध निराकरण किया जाए। तीनों नगरों में आयोजित बैठकों में शिकायत निवारण समिति के सदस्य एवं संबंधित मुख्य…

