भिण्ड, 22 जनवरी। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिसमें सड़क सुरक्षा को दुरुस्त करने हेतु कलेक्टर ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।
कलेक्टर ने सड़कों के दोनों ओर अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए, जिससे वाहनों का आवागमन सुगम हो सके। अतिक्रमण से सड़कें संकुचित हो जाती हैं, जो दुर्घटनाओं का कारण बनती हैं। बस स्टैंड की समुचित सफाई पर जोर दिया और कहा कि बस स्टैंड को साफ सुथरा किया जाए, जिससे यात्री बस स्टैंड के वजह सड़क पर खड़े होने को मजबूर ना हों, ताकि आवागमन अवरुद्ध न हो। साथ ही सड़कों के किनारे जमी धूल साफ कराई जाए, जिससे छोटे वाहन फिसलकर गिरने की घटनाओं की संभावना कम होगी। कलेक्टर ने अधिकारियों को इन निर्देशों का तत्काल पालन सुनिश्चित करने को कहा, ताकि जिले में सड़क सुरक्षा मजबूत हो सके।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


