– सिंघवारी में जैव विविधता सभा आयोजित
भिण्ड, 22 जनवरी। जीसीपीएल के समर्थन से तथा लेंडस्टेक और परहित समाज सेवा संस्था के सहयोग से ग्राम सिंघवारी में बायोडायवर्सिटी सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जीसीपीएल से आरती शिंदे, प्रियब्रत तथा राघवेन्द्र सिंह, हिमांशु, रेखा और अरुणा (परहित समाज सेवा संस्था) ने ग्राम वासियों को जैव विविधता, पर्यावरण संरक्षण और आगे की योजनाओं पर विस्तृत रूप से जानकारी दी। इस अवसर पर वार्ड 2 के पार्षद और सिंघवारी के ग्रामीणजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
सभा की शुरुआत में आरती शिंदे ने जैव विविधता के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि किस प्रकार स्थानीय पारिस्थितिक तंत्र, वनस्पति, जीव-जंतु और प्राकृतिक संसाधन हमारा जीवन, कृषि और सामाजिक संतुलन प्रभावित करते हैं। उन्होंने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद प्रियब्रत ने आगामी योजनाओं और परियोजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि कैसे समुदाय आधारित प्रयासों से जैव विविधता संरक्षण, मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार और सतत् कृषि तकनीकों को अपनाया जा सकता है।
सभा में परहित समाज सेवा संस्था के प्रतिनिधि राघवेन्द्र सिंह, हिमांशु, रेखा और अरुणा ने शा. उमावि से दीपा भदौरिया, जन शिक्षक शिवकांत शर्मा इन सभी साथियों के द्वारा ग्रामीणों से संवाद किया और उनके सवालों का समाधान किया। उन्होंने कहा कि संगठन भविष्य में भी ग्रामीण समुदाय के साथ मिलकर पर्यावरण तथा सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यक्रम जारी रखेगा। सभा के अंत में वार्ड 2 के पार्षद साबिर खान ने सभी उपस्थित ग्रामीणों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सिंघवारी लहचूरा का पूरा इकहारा का यह प्रयास जैव विविधता संरक्षण और समुदायिक भागीदारी के क्षेत्र में मिसाल बनेगा।


