- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भारत विकास परिषद की जिला समन्वय बैठक संपन्न, राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव विनीत गर्ग ने दिया मार्गदर्शन
भारत विकास परिषद की जिला समन्वय बैठक संपन्न, राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव विनीत गर्ग ने दिया मार्गदर्शन भारत विकास परिषद जिला भिण्ड की एक महत्वपूर्ण जिला समन्वय बैठक शनिवार को इटावा रोड स्थित होटल दावत में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में परिषद के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव श्री विनीत गर्ग जी मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे, साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष श्री अमित जी जैन ने की व क्षेत्रीय संस्कार प्रमुख श्रवण पाठक मंचासीन रहे कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के गायन के साथ किया गया। तत्पश्चात भिण्ड जिले की चारों शाखाओं— भिण्ड,…
भिण्ड ब्यूरो। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री राहुल गांधी जी द्वारा आयोजित “छात्रों की गूंज–छात्र संवाद” कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा कांग्रेस, भिण्ड के तत्वावधान में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से नमो लाइब्रेरी, लेक व्यू होटल के पास, गोरी का किनारा कोचिंग सेंटर, भिण्ड में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर श्री राहुल गांधी जी के छात्र संवाद को सुना। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं छात्रों की समस्याओं, उनके भविष्य और शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर…
ओमप्रकाश अग्रवाल ‘बाबूजी’ बने मप्र अग्रवाल महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, भिंड-दतिया संसदीय क्षेत्र का मिला प्रभार भिण्ड ब्यूरो – मध्य प्रदेश अग्रवाल महासभा द्वारा शहर के हनुमान बजरिया स्थित अग्रवाल समाज धर्मशाला में संगोष्ठी एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मित्तल उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ‘बाबूजी’ एवं के.के. गुप्ता मंचासीन रहे। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन एवं समाजबंधुओं ने सहभागिता की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मित्तल ने कहा कि अग्रवाल…
प्रथम सोमवार को एक लाख पार्थिव शिवलिंग का भक्तों ने किया निर्माण भिण्ड ब्यूरो – पहले सोमवार को बने एक लाख पार्थिव शिवलिंग श्री कुंडेश्वर धाम इटावा रोड भिंड में एक माह के लिए अनवरत श्रृंखला में बनाये जा रहे पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम में आज प्रथम सोमवार को भक्तों की अपार भीड़ रही जिसमें आज एक लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण किए गए आज सोमवार के दिन होने के कारण अधिक भीड़ रही वहीं कुंडेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए हजारों की संख्या में भक्तों का सैलाब रहा मंदिर पुजारी विजय महाराज ने बताया है कि श्रावण मास की…
भिण्ड ब्यूरो – दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भिंड के हृदय स्थल परेड चौराहे पर आमजन को लड्डू बांटकर एवं एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ राधेश्याम शर्मा ने कहा कि दतिया की जनता ने लोकतांत्रिक मूल्यों, जनहित और विकास की राजनीति पर अपना विश्वास व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाया है। यह जीत प्रदेश की जनता के बढ़ते विश्वास और कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों की जीत है। कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक नारे लगाए…
ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया भिण्ड ब्यूरो – टेली कॉम मेन्युफेक्चरिंग जोन (टी एम जेड) एक बड़ी महत्वाकांक्षी योजना ग्वालियर की धरती पर पूर्ण होगी जिसमें 10 हजार करोड़ का निवेश होगा जिससे 14 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।। इस जोन में बने उपकरणों चिप,कंडक्टर,सेमी कंडक्टर एवं अन्य उपकरणों का उपयोग भारत वर्ष में होगा इसके साथ साथ विदेशों में भी इसका निर्यात बडे पैमाने पर किया जाएगा। देश में पहली बार स्थापित होने वाली इस जोन को पहले चरण में 170 एकड़ में विकसित किया जाना है।।इसमें केद्र सरकार राज्य सरकार दोनों का सहयोग रहने वाला…
भिण्ड ब्यूरो – ग्वालियर-चंबल अंचल के औद्योगिक विकास को नई ऊँचाइयों पर ले जाने वाला एक ऐतिहासिक निर्णय सामने आया है। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के दूरदर्शी नेतृत्व और सतत प्रयासों से ग्वालियर को देश का पहला टेलीकॉम मनुफैक्चरिंग जोन प्राप्त हुआ है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत लगभग ₹10,000 करोड़ का निवेश होगा तथा 14,000 से अधिक युवाओं के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि यह केवल…
भिण्ड ब्यूरो – गायत्री प्रज्ञा पीठ, भिंड में परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्मसंरक्षण एवं पावन सान्निध्य की अनुभूति के साथ गुरु पूर्णिमा पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गायत्री महायज्ञ से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विश्वकल्याण एवं जन-जन के सुख-समृद्धि की कामना के साथ आहुतियां अर्पित की। गायत्री महायज्ञ के साथ विभिन्न प्रकार के संस्कारों का आयोजन किया गया,कुल 10 परिजनों द्वारा दीक्षा ली गई और 02जन्मदिन संस्कार हुए जिसमें उपस्थित परिजनों ने भारतीय संस्कृति…
मुआवजा और रोजगार की मांग, मौके पर पहुंचा प्रशासन मालनपुर/भिण्ड – औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर स्थित क्रॉम्पटन कंपनी में कार्यरत एक श्रमिक की 25 जुलाई को लगभग 11.15 बजे करंट लगने से उपचार के दौरान 30 जुलाई बुधवार सुबह लगभग 7.15 बजे मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बुधवार को मृतक के पोस्ट मार्टम के बाद परिजनों एवं ग्रामीण ने मृतक का शव कंपनी के मुख्य गेट पर रखकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर आर्थिक सहायता की मांग की। जानकारी के अनुसार श्रमिक को कंपनी में कार्य…
भिण्ड ब्यूरो – शहर कोतवाली के सामने स्थित कुण्डेश्वर महादेव मन्दिर उदासीन आश्रम पर श्रावण मास में मन्दिर में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर मन्दिर प्रबंधन और पुजारी विजय महाराज द्वारा पत्रकारवार्ता का आयोजन किया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण शर्मा, स्कंदबाबू पाण्डे, बाबा पुरुषोत्तम दास मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि स्वामी दयानंद महाराज के निर्देशन में कुण्डेश्वर महादेव मन्दिर में श्रावण मास में अखण्ड ऊँ नम: शिवाय पंचाक्षर महामंत्र का जाप पिछले 6 वर्षों से चल रहा है। इस बार भी 29 जुलाई से आरंभ हो गया है, जो 28 अगस्त तक समस्त भक्तों द्वारा पूरे श्रावण मास में…

