मुआवजा और रोजगार की मांग, मौके पर पहुंचा प्रशासन
मालनपुर/भिण्ड – औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर स्थित क्रॉम्पटन कंपनी में कार्यरत एक श्रमिक की 25 जुलाई को लगभग 11.15 बजे करंट लगने से उपचार के दौरान 30 जुलाई बुधवार सुबह लगभग 7.15 बजे मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बुधवार को मृतक के पोस्ट मार्टम के बाद परिजनों एवं ग्रामीण ने मृतक का शव कंपनी के मुख्य गेट पर रखकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर आर्थिक सहायता की मांग की।
जानकारी के अनुसार श्रमिक को कंपनी में कार्य के दौरान करंट लग गया था। गंभीर हालत में उसे कम्पनी द्वारा बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 5 दिन तक इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन कंपनी के बाहर एकत्र हो गए। धरना दे रहे लोगों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी तथा 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान कंपनी गेट पर काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। प्रशासन अधिकारीओ तथा कंपनी प्रबंधन के बीच प्रदर्शनकारियों परिवारजनों से वार्ता कर 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता एवं बच्चों की आईटीआई करने के बाद उसकी नौकरी जब तक उसकी पत्नी को नौकरी कांटेक्ट में ही दी जाएगी। क्योंकि मृतक विनोद पहले ही कंपनी में कांटेक्ट की तरफ से ही कार्य करता था और कंपनी प्रबंधक द्वारा अंतिम संस्कार के लिए 15 हजार नगद राशि मृतक के परिवार जनों को दी गई।
इस मौके पर नायब तहसीलदार राकेश श्रीवास्तव, तहसीलदार रमाशंकर शर्मा, आईआईडीसी इंजीनियर एनपी उपाध्याय, सब इंजीनियर अनिल शर्मा, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सोनी, पटवारी संजय शर्मा, कंपनी एचआर हेड जगबीर सिंह राठौड़ जो कि 5 दिन से बराबर रोजाना हॉस्पिटल में मृतक का इलाज करा रहे थे उसका हाल-चाल रोजाना जान रहे थे। मृतक विनोद श्रीवास उम्र 34 वर्ष पुत्र भूरा श्रीवास निवासी रिठौराकला जिला मुरैना अपने पीछे माता चंदा, पत्नी शैलेश 30 वर्ष, पुत्रगण देबू 8 वर्ष, वंश 6 वर्ष, आरब 4 वर्ष रोते बिलखते हुए छोड़ गया है।


