भिण्ड ब्यूरो – गायत्री प्रज्ञा पीठ, भिंड में परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्मसंरक्षण एवं पावन सान्निध्य की अनुभूति के साथ गुरु पूर्णिमा पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गायत्री महायज्ञ से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विश्वकल्याण एवं जन-जन के सुख-समृद्धि की कामना के साथ आहुतियां अर्पित की। गायत्री महायज्ञ के साथ विभिन्न प्रकार के संस्कारों का आयोजन किया गया,कुल 10 परिजनों द्वारा दीक्षा ली गई और 02जन्मदिन संस्कार हुए जिसमें उपस्थित परिजनों ने भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति अपनी निष्ठा को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।
विशेष आकर्षण के रूप में शांतिकुंज हरिद्वार से लाए गए शक्ति कलश का पूजन अत्यंत श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुआ। उपस्थित श्रद्धालुओं ने शक्ति कलश के दर्शन एवं पूजन कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।
कार्यक्रम के दौरान
श्री सत्येंद्र सिंह राजावत, श्री बच्चू सिंह नरवरिया ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधनों में गुरु पूर्णिमा के आध्यात्मिक महत्व, गुरुसत्ता के प्रति समर्पण तथा युग निर्माण अभियान में प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने गायत्री परिवार के आदर्शों को जीवन में अपनाकर समाज में नैतिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक जागरण का संदेश दिया।
समूचा वातावरण गायत्री मंत्र, यज्ञीय सुगंध एवं गुरु भक्ति से ओत-प्रोत रहा। अंत में सभी श्रद्धालुओं ने गुरुसत्ता के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए राष्ट्र एवं समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर सेवा, साधना और स्वाध्याय का संकल्प लिया।
Thursday, July 30
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


