भिण्ड ब्यूरो – शहर कोतवाली के सामने स्थित कुण्डेश्वर महादेव मन्दिर उदासीन आश्रम पर श्रावण मास में मन्दिर में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर मन्दिर प्रबंधन और पुजारी विजय महाराज द्वारा पत्रकारवार्ता का आयोजन किया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण शर्मा, स्कंदबाबू पाण्डे, बाबा पुरुषोत्तम दास मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि स्वामी दयानंद महाराज के निर्देशन में कुण्डेश्वर महादेव मन्दिर में श्रावण मास में अखण्ड ऊँ नम: शिवाय पंचाक्षर महामंत्र का जाप पिछले 6 वर्षों से चल रहा है। इस बार भी 29 जुलाई से आरंभ हो गया है, जो 28 अगस्त तक समस्त भक्तों द्वारा पूरे श्रावण मास में 24 घण्टे अनवरत जारी रहेगा। यह कार्य समस्त भक्तों के दुखों कष्टों को दूर करने व राष्ट्र कल्याण और विश्व कल्याण की भावना किया जा रहा है। इसी के साथ इस वर्ष पूरे श्रावण मास गुरुदेव के उत्तम स्वास्थ्य को लेकर हर रोज सुबह 8 बजे से 12 बजे तक असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण सामूहिक महा अभिषेक किया जाएगा। इसमें भक्त एक दिन का यजमान बनकर अपने नाम से पूजा करवा सकते हैं। महारुद्र अभिषेक के समस्त सामग्री मन्दिर द्वारा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। भक्त अपने साथ पूजा के लिए फल पुष्प दूध दही इत्यादि समाग्री घर से ला सकते हैं।
मंदिर की दुकानों पर कब्जा हटवाया जाए
मन्दिर पुजारी विजय महाराज बताया कि कुण्डेश्वर महादेव उदासीन आश्रम में कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है, जो कि खाली नहीं कर रहे हैं, दुकानदारों ने जबरदस्ती दुकानों पर कब्जा कर उनको दूसरे लोगों को किराए पर दिया है। मन्दिर प्रबंधन द्वारा बहुत बार जिलाधीश व एसडीम ऑफिस में चक्कर लगाकर आवेदन दिए जिसमें निरवर्तमान कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव द्वारा एसडीम से जांच कर कर नगर पालिका आरआई रिपोर्ट, पीडब्लूडी से फिटनेस रिपोर्ट, तहसील से आरआई और पटवारी द्वारा रिपोर्ट सभी में सभी दुकानों को कण्डम घोषित किया गया है। इसकी रिपोर्ट आने के उपरांत भी जिलाधीश और एसडीएम ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। सभी दुकानें जर्जर हालत में हैं, इसमें श्रावण मास में अधिक भक्त आने से घटना दुर्घटना की भी संभावना हो सकती है। पुजारी ने निवेदन किया है कि शासन प्रशासन कार्रवाई कर इन दुकानों को छुड़वाए, जिससे जान माल की रक्षा हो सके अन्यथा किसी भी घटना दुर्घटना के लिए शासन-प्रशासन जिम्मेदार होगा।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


