ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया
भिण्ड ब्यूरो – टेली कॉम मेन्युफेक्चरिंग जोन (टी एम जेड) एक बड़ी महत्वाकांक्षी योजना ग्वालियर की धरती पर पूर्ण होगी जिसमें 10 हजार करोड़ का निवेश होगा जिससे 14 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।। इस जोन में बने उपकरणों चिप,कंडक्टर,सेमी कंडक्टर एवं अन्य उपकरणों का उपयोग भारत वर्ष में होगा इसके साथ साथ विदेशों में भी इसका निर्यात बडे पैमाने पर किया जाएगा। देश में पहली बार स्थापित होने वाली इस जोन को पहले चरण में 170 एकड़ में विकसित किया जाना है।।इसमें केद्र सरकार राज्य सरकार दोनों का सहयोग रहने वाला है।गौर तलब है कि 30 जुलाई को इस संबंध केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच एम ओ यू साइन किया गया है ।इसके साइन होने से ये निश्चित हो गया है कि इसका कार्य अति तीव्र गति से सम्पन्न किया जाएगा।। भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रमेश दुबे ने ग्वालियर चंबल संभाग के युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध करवाने की इस महती योजना को ग्वालियर में स्थापित करवाने के संबंध में कहा है कि केन्द्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के अथक प्रयासों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में और यशस्वी मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी के सहयोग से ग्वालियर को एवं प्रदेश को टेली कॉम मेन्युफेक्चरिंग जोन (टी एम जेड) की सौगात प्रदान की गई है उससे सम्पूर्ण प्रदेश सहित ग्वालियर चम्बल संभाग के लोगों के समग्र विकास सहित सभी युवाओं को रोजगार का बड़ा लाभ मिलेगा उक्त ऐतिहासिक उपलब्ध के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ रमेश दुबे ने केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को विकास पुरुष बताते हुए उनका हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है।।


